CUET PG 2024 Answer Key: सीयूईटी पीजी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड
CUET PG 2024 Answer Key: एनटीए ने सीयूईटी पीजी की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2024 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
CUET PG 2024 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट, सीयूईटी पीजी की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2024 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11 से 28 मार्च तक 262 परीक्षा शहरों और 7,68,414 केंद्रों में आयोजित कि गई।
इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश और अन्य भाग लेने के लिए आयोजित किया जाता है। इस वर्ष, लगभग 4,62,603 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करना होगा। आपको बता दें कि एनटीए ने उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं और प्रश्न भी जारी किए हैं।
5 अप्रैल से उम्मीदवारों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए अनुमति दी जाएगी। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये के गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे उत्तर कुंजी
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Display Question Paper and Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन करें।
- प्रश्नों, उत्तरों और अपनी प्रतिक्रियाओं की जाँच करें।
कमेंट
कमेंट X