{"_id":"64563c8a72181e9ae3076628","slug":"cuet-pg-2023-application-correction-window-opens-today-at-cuet-nta-nic-in-how-to-edit-application-form-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार का मौका, दो दिन के लिए खुली करेक्शन विंडो","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार का मौका, दो दिन के लिए खुली करेक्शन विंडो
Sat, 06 May 2023 05:10 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 05:10 PM IST
सार
CUET PG 2023 Correction Window: एनटीए ने शनिवार, छह मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी 2023 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है।
विज्ञापन
CUET PG 2023 Application Correction Window
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
CUET PG 2023 Application Correction Window: एनटीए ने शनिवार, छह मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी 2023 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार CUET PG 2023 फॉर्म को cuet.nta.nic.in पर जाकर एडिट कर सकते हैं। एनटीए द्वारा आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो एनटीए द्वारा 08 मई, 2023 को बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
CUET PG 2023 परीक्षा तिथियां
यूजीसी के अध्यक्ष द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा 05 से 12 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र और परीक्षा शहर की पर्ची के बारे में विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा। सीयूईटी पीजी 2023 का आयोजन 05, 06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 जून, 2023 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
CUET PG 2023 आवेदन पत्र को संपादित कैसे करें?
सीयूईटी पीजी 2023 आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: -
-
सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें। -
होम पेज पर "सीयूईटी पीजी 2023 के लिए सुधार विंडो" पर क्लिक करें। -
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें। -
सीयूईटी पीजी 2023 आवेदन पत्र में सुधार करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -
आवेदन पत्र सुधार शुल्क का भुगतान करें। -
सही किया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X