फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2022: UGC Announced PG Admissions for 2022 Academic Session Read More Details

CUET PG 2022: सीयूईटी पर यूजीसी का बड़ा एलान, पीजी दाखिलों के लिए भी इसी सत्र से लागू होगी

Thu, 19 May 2022 11:12 AM IST
देवेश शर्मा सीमा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 11:12 AM IST
सार

CUET PG 2022:  पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहले (Common University Entrance Test) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन विंडो भी गुरुवार, 19 मई से ही शुरू हो रही है।

विज्ञापन
CUET PG 2022: UGC Announced PG Admissions for 2022 Academic Session Read More Details
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने गुरुवार, 19 मई को बड़ी घोषणा की है। यूजीसी ने पीजी दाखिलों के लिए इसी सत्र से सीयूईटी लागू करने का फैसला किया है। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहले (Common University Entrance Test) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन विंडो भी गुरुवार, 19 मई से ही शुरू हो रही है। 

विज्ञापन

वहीं, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगा। यह घोषणा गुरुवार को यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने की है। पहले पीजी दाखिलों के लिए सीयूईटी का आयोजन 2023 के शैक्षणिक सत्र से किया जाना था। 

विज्ञापन

स्नातक के बाद अब स्नातकोत्तर प्रोग्राम में भी दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी-पीजी) 2022 से होंगे। छात्रों को अलग-अलग आवेदन पत्र, दाखिला प्रवेश परीक्षा से निजात मिल जाएगी। इसके अलावा समय और पैसे की भी बचत होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) सीयूईटी-पीजी का आयोजन करेगी। 
 

एनटीए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो ओपन हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। जुलाई के आखिरी हफ्ते में पहली सीयूईटी-पीजी करवाई जाएगी। यह कंप्यूटर आधारित होगी। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा अन्य विश्वविद्यालय भी सीयूईटी-पीजी के मेरिट स्कोर से स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिला दे सकते हैं।  
 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी ) के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि स्नातकोत्तर प्रोग्राम में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट की स्कोर से सीट मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में केंद्रीय विश्वविद्यालय सीयूईटी-पीजी के अलावा अपनी दाखिला प्रवेश परीक्षा भी करवा सकते हैं। हालांकि अगले सत्र से यह सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए अनिवार्य रूप से लागू होगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed