CUET PG 2022: क्या होगी सीयूईटी पीजी की मार्किंग स्कीम? यहां आसान तरीके से समझें पेपर पैटर्न
CUET PG 2022 Paper Pattern, Marking Scheme: परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कैप्चा जैसे विवरणों का उपयोग करके अपना सीयूईटी पीजी एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2022 Marking Scheme: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2022 एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कैप्चा जैसे विवरणों का उपयोग करके अपना सीयूईटी पीजी एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
एक सितंबर से होनी है CUET PG दाखिला परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 01 सितंबर से 11 सितंबर, 2022 के बीच सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। सीयूईटी पीजी 2022 के एडमिट कार्ड जारी करने से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा केंद्र शहर की सूचना पर्ची भी जारी की जाएगी। एनटीए की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए सीयूईटी परीक्षा भारत के 500 शहरों और विदेशों में 13 शहरों में आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2022 ऐसा होगा पेपर पैटर्न
परीक्षा 3.57 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। CUET PG प्रश्न-पत्र में दो खंडों भाग A और भाग B में विभाजित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे। CUET प्रश्न-पत्र के भाग A में 25 MCQ होंगे जबकि प्रश्न-पत्र के भाग B में 75 प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। परीक्षा परिणाम के आधार पर सीयूईटी पीजी 2022 में भाग लेने वाले 66 केंद्रीय और अन्य राज्य व डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2022 यहां समझें कैसी होगी मार्किंग स्कीम
-
सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के प्रश्न-पत्र में, प्रत्येक प्रश्न के चार (4) अंक होंगे। -
प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवार को चार (+4) अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत आंसर के लिए, कुल स्कोर से एक अंक (-1) काटा जाएगा। -
यदि उम्मीदवार द्वारा कोई प्रश्न अनुत्तरित रहता है या छोड़ दिया जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाएगा। -
इसके अलावा, सीयूईटी पीजी की उत्तर कुंजी को चुनौती देने के समय, यदि उत्तर कुंजी में एक से अधिक सही विकल्प या परिवर्तन होते हैं, तो केवल उन उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे, जिन्होंने संशोधित उत्तर कुंजी के अनुसार इसे सही ढंग से करने का प्रयास किया है। -
हालांकि, यदि किसी तकनीकी त्रुटि के कारण कोई प्रश्न छूट जाता है, तो सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए जाएंगे, भले ही उन्होंने इसे सॉल्व करने का प्रयास किया हो अथवा नहीं।
कमेंट
कमेंट X