फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2022 Application Registration last date extended and correction window open on July 20 cuet.nta.nic.in

CUET PG 2022: एनटीए ने सीयूईटी पीजी आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई, करेक्शन विंडो की तारीख भी हुई जारी

Wed, 13 Jul 2022 04:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 13 Jul 2022 04:55 PM IST
सार

CUET PG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पोस्ट-ग्रेजुएट एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
CUET PG 2022 Application Registration last date extended and correction window open on July 20 cuet.nta.nic.in
CUET PG 2022 - फोटो : UGC- NTA

विस्तार

CUET PG 2022 Registration & Application Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पोस्ट-ग्रेजुएट एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 18 जुलाई, 2022 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 19 जुलाई है। उम्मीदवार रात्रि 11.50 बजे तक है आवेदन शुल्क जमा कर पाएंगे। 

विज्ञापन

 

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद खुलेगी करेक्शन विंडो खोली जाएगी। आवेदन सुधार विंडो 20 से 22 जुलाई, 2022 तक खुली रहेगी। फॉर्म में किए गए परिवर्तनों के आधार ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन विवरण में सुधार स्वीकार किया जाएगा और 22 जुलाई, 2022 को रात 11:50 बजे तक जाएगा। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे सुधार के लिए आवेदन फॉर्म को बहुत सावधानी से भरें, क्योंकि इस करेक्शन विंडो नीति के बाद उम्मीदवारों को सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG 2022 पात्रता मापदंड

उम्मीदवार जिन्होंने स्नातक डिग्री/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है या 2022 में अपनी उम्र के बावजूद उपस्थित हो रहे हैं, वे सीयूईटी (पीजी) 2022 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

CUET PG 2022 परीक्षा शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क तीन टेस्ट पेपर तक 800 रुपये है। वहीं, ओबीसी-एनसीएल / जनरल-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है। जबकि, एससी / एसटी / थर्ड जेंडर के लिए 550 रुपये है, और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपये है।  
 

विज्ञापन

CUET PG 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं
  2. अब होम पेज पर, “CUET PG 2022 के लिए पंजीकरण” पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगिन करें।
  4. आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed