फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2022 Admit Cards to be Out in This Week around August 26-27th, Download from cuet.nta.nic.in

CUET PG 2022: पहली बार हो रही सीयूईटी पीजी परीक्षा, जानें कब जारी होंगे प्रवेश-पत्र

Sun, 21 Aug 2022 07:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 07:48 PM IST
सार

CUET PG 2022 Admit Cards: पहली बार आयोजित होने जा रही सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2022 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
CUET PG 2022 Admit Cards to be Out in This Week around August 26-27th, Download from cuet.nta.nic.in
CUET PG 2022 Exam Admit Card - फोटो : UGC- NTA

विस्तार

CUET PG 2022 Admit Cards: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पहली बार आयोजित होने जा रही सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2022 के लिए हॉल टिकट इसी सप्ताह के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

एक बार जारी होने के बाद, पंजीकृत उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट – cuet.nta.nic.in पर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल, करीब 3.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण कराया है। सीयूईटी पीजी देश भर के 500 शहरों और 13 विदेशी शहरों में आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन

01 सितंबर से शुरू होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से चार से पांच दिन पहले यानी 26 से 27 अगस्त के आसपास जारी किया जाएगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीयूईटी पीजी (CUET PG) परीक्षा 01 सितंबर से 11 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली है। एनटीए जल्द ही एग्जाम सिटी एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की तारीख की घोषणा करेगा। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
 

इस साल डीयू, जामिया में सीयूईटी पीजी से दाखिले नहीं

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने आगामी शैक्षणिक वर्ष में 42 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा की घोषणा की थी। हालांकि, सीयूईटी-यूजी (CUET UG) के विपरीत, इस साल सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी-पीजी स्कोर को अपनाने के लिए बाध्य नहीं हैं, लेकिन अगले सत्र से यह सभी में लागू की जाएगी। कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने जेएनयू, पुद्दुचेरी विश्वविद्यालय सहित प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी लिया है। हालांकि, डीयू, जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे विश्वविद्यालय इस साल सीयूईटी पीजी नहीं अपनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed