फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET 2022 No need of 12th marks for admissions in college, know about cuet exam

CUET 2022: अब स्नातक में एडमिशन के लिए बारहवीं के अंक जरूरी नहीं, जानिए सीयूईटी परीक्षा के बारे में सब कुछ

Thu, 24 Mar 2022 12:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 12:18 PM IST
सार

CUET 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से जारी किए गए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के अंतर्गत कुल 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल होंगे। इस नियम को सत्र 2022-23 से ही लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
CUET 2022 No need of 12th marks for admissions in college, know about cuet exam
CUET 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

CUET 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने देश के छात्रों को बड़ी सौगात दी है। अब कॉलेजों में स्नातक के पाठ्क्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों के 12वीं के अंको का भार ज्यादा मायने नहीं रखेंगे। यूजीसी ने अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन कराने का फैसला किया है। इसके लिए आयोग ने जरूरी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यूजीसी का यह फैसला सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों पर लागू होगा। 

विज्ञापन

CUET 2022: 13 भाषा में होगी परीक्षा
इस परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। परीक्षा के आयोजन की तारीख भी इसके बाद घोषित कर दी जाएगी। परीक्षा जुलाई के महीने में आयोजित की जा सकती है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन 13 भाषाओं- हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, असमिया, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी माध्यम में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET 2022: 45 केंद्रीय  विश्वविद्यालय होंगे शामिल
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से जारी किए गए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के अंतर्गत कुल 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल होंगे। इस नियम को सत्र 2022-23 से ही लागू किया जा रहा है। हालांकि, राज्य, निजी विश्वविद्यालय समेत अन्य संस्थान भी इस नियम को अपना सकते हैं। यूजीसी की ओर से जल्द ही अन्य जरूरी जानकारी को जारी किया जाएगा। छात्र इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

CUET 2022: क्यों लेना पड़ा फैसला?
जानकारों का मानना है कि देश के विभिन्न राज्यों के बोर्ड में 12वीं परीक्षा की मार्किंग स्कीम में अंतर होता है। इस कारण अंकों के आधार पर स्नातक में प्रवेश देना कहीं से भी न्यायसंगत फैसला नहीं है। इसके अलावा कई विश्वविद्यालय अपनी अलग प्रवेश परीक्षाएं भी लेते हैं और छात्रों को सभी परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए सीयूईटी परीक्षा का नियम प्रकाश में लाया गया है। 

CUET 2022: क्यों सीयूसीईटी नहीं है काफी?
करीब 12 साल पहले देश में  सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) का नियम लागू किया गया था। हालांकि, आजतक इसके अंतर्गत केवल 14 केंद्रीय विश्वविद्यालय आ सके हैं। इस कारण अब सीयूईटी का प्रावधान लाया गया है। इसके अंतर्गत सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालय को लाया गया है। यूजीसी का यह फैसला नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया है। 

CUET 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
जानकारी के मुताबिक सीयूईटी परीक्षा कुल 3.30 घंटे की होगी। इसमें एनसीईआरटी के पाट्यक्रम पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 3 भागों लैंग्वेज टेस्ट, 27 डोमेन स्पेसिफिक टेस्ट और एक जनरल एप्टीट्यूट टेस्ट में हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed