फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET September 2026 Registration Begins at ctet.nic.in, Exam on September 6

CTET September 2026: सीटेट सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें एग्जाम डेट और जरूरी डिटेल्स

Mon, 11 May 2026 12:10 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 11 May 2026 12:10 PM IST
सार

CTET September 2026: सीबीएसई ने सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 10 जून 2026 तक ctet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
CTET September 2026 Registration Begins at ctet.nic.in, Exam on September 6
CTET September 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 सत्र के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 11 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीटेट का 22वां संस्करण 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवार 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी यही निर्धारित की गई है।

 
कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रक्रिया शुरू 11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026
करेक्शन विंडो 15 जून से 18 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से 2 दिन पहले
CTET परीक्षा तिथि 6 सितंबर 2026
संभावित रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंत तक

सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन संख्या अधिक रहती है तो परीक्षा 5 सितंबर 2026 को भी आयोजित की जा सकती है।
 

 

परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं

बोर्ड ने साफ किया है कि उम्मीदवार आवेदन के दौरान परीक्षा शहर का चयन नहीं कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र और शहर का आवंटन सीबीएसई द्वारा रैंडम तरीके से किया जाएगा। एक बार परीक्षा शहर आवंटित होने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

जल्द जारी होगा विस्तृत सूचना बुलेटिन

सीबीएसई ने बताया कि पात्रता, सिलेबस, परीक्षा शुल्क, भाषाओं और परीक्षा शहरों से जुड़ी विस्तृत जानकारी वाला इंफॉर्मेशन बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

CBSE CTET September 2026 Notification PDF

CTET September 2026: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CTET September 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed