{"_id":"5ed8a616d683c240597bfc1e","slug":"ctet-exam-date-2020-admit-card-can-be-released-soon-for-ctet-exam-in-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CTET Exam 2020: जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए जल्द जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CTET Exam 2020: जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए जल्द जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
Thu, 04 Jun 2020 03:45 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 04 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
CTET Exam 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CTET Exam Date 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा तिथि 2020 में कोई बदलाव नहीं किया है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन और विस्तारित लॉकडाउन के कारण अधिकांश प्रवेश तथा प्रतियोगी परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया था, सीटीईटी परीक्षा 2020 को 5 जुलाई, 2020 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीटीईटी परीक्षा पूरे देश में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
बोर्ड सीटीईटी 2020 परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार इसे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और दिए गए केंद्र में परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 5 जुलाई, 2020 (रविवार) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 14वें संस्करण का आयोजन करेगा। यह परीक्षा देशभर के 112 शहरों में आयोजित कि जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो स्तरों पर किया जाएगा, प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर। दोनों परीक्षा एक ही दिन में अलग-अलग पालियों में आयोजित किए जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
- पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
- दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
कमेंट
कमेंट X