{"_id":"674ea9f367c2236d6c0baa8c","slug":"ctet-exam-city-2024-out-for-december-session-at-ctet-nic-in-here-s-how-to-download-2024-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CTET Exam City 2024: शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर सत्र के लिए जारी हुई सिटी स्लिप, अभी यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CTET Exam City 2024: शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर सत्र के लिए जारी हुई सिटी स्लिप, अभी यहां से करें डाउनलोड
Tue, 03 Dec 2024 12:19 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:19 PM IST
सार
CTET Exam City 2024: सीबीएसई ने सीटेट दिसंबर परीक्षा सिटी स्लिप आज जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के लिए अपने शहर की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
CTET Exam City 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CTET Exam City 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर सत्र के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा सिटी स्लिप 2024 आज जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीटीईटी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीटेट सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा। सीटेट 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस परीक्षा शहर का उल्लेख होगा, जिसमें उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। उम्मीदवार ध्यान दें, कि यह सीटेट एडमिट कार्ड 2024 नहीं है। एडमिट कार्ड 2024 बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सीटेट परीक्षा तिथि (CTET Exam Date)
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। सीटेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा I से V तक के शिक्षक बनना चाहते हैं और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए होगा जो कक्षा VI से VIII तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 परीक्षा में दो पेपर होंगे पेपर 1 और पेपर 2। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित किया जाएगा जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे 30 मिनट होगी। पेपर 1 की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा जबकि पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सीटेट दिसंबर 2024 प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर जाएं।
- अब 'CTET दिसंबर-2024' के लिए तिथि और शहर देखें लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों को दूसरे पेज पर भेज दिया जाएगा।
- आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- CTET सिटी स्लिप 2024 प्रदर्शित होगी, उस शहर पर्ची डाउनलोड करलें।
कमेंट
कमेंट X