फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET Exam 2026 Dates Revised: Exam to Be Held Over Two Days

CTET Exam 2026: सीटेट परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान, उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने से दो दिवसीय होगा एग्जाम

Tue, 03 Feb 2026 12:41 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 03 Feb 2026 12:41 PM IST
सार

CTET Exam Date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटेट परीक्षा 2026 की नई तारीखों की घोषणा की है। उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने के कारण इस बार सीटेट परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
CTET Exam 2026 Dates Revised: Exam to Be Held Over Two Days
CTET February 2026 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

CTET Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान किया है। यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। CTET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने के कारण बोर्ड ने परीक्षा को दो दिनों में कराने का फैसला लिया है। पहले यह परीक्षा केवल 8 फरवरी 2026 को होनी थी, लेकिन अब इसे दो दिन में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

देखें परीक्षा शेड्यूल

विज्ञापन
परीक्षा तिथि पेपर समय अवधि
07-02-2026 पेपर 1 09:30 से 12:00 बजे तक 02:30 घंटे
07-02-2026 पेपर 2 14:30 से 17:00 बजे तक 02:30 घंटे
08-02-2026 पेपर 1 09:30 से 12:00 बजे तक 02:30 घंटे
08-02-2026 पेपर 2 14:30 से 17:00 बजे तक 02:30 घंटे

 

Trending Videos

140 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी 2026 परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही सत्यापन के लिए अपना एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र जरूर साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

केंद्र को लेकर CBSE की सख्त हिदायत

सीबीएसई ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जांच लें। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा शहर, केंद्र या तिथि में बदलाव के लिए किसी भी तरह के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed