फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET Exam 2022: Know when CTET exam will start, has changed this time, what level of questions will-safalta

CTET Exam 2022 : जानें कब शुरू होगी सीटेट परीक्षा, इस बार कितना हुआ है बदलाव है किस लेवल के आएंगे प्रश्न

Sat, 10 Dec 2022 12:08 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sat, 10 Dec 2022 12:08 PM IST
सार

CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जानी है।

विज्ञापन
CTET Exam 2022: Know when CTET exam will start, has changed this time, what level of questions will-safalta
सीटेट परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। CTET में हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा करते हैं। CBSE ने सीटेट परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों से 24 नवंबर 2022 तक आवेदन मांगे थे। जिसके बाद उम्मीदवार सीटेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवारों को यह भी परीक्षा कब से शुरू होगी यह भी जानने की उत्सुकता है। बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट सीटेई की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही नजर आएगी। इस बार सीटेट परीक्षा में क्या बदलाव हुआ और किस लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी जानकारी आप इसी आर्टिकल में आगे पढ़ सकते हैं। सीटेट दिसम्बर परीक्षा में 30 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। अगर आप भी आयोजित होने जा रही सीटेट परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा की पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। दरअसल अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए सफलता ने एक खास CTET Detailed Course : Join Now शुरू किया है। इस कोर्स में आपको घर बैठे दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 सिलेबस 
सीटेट 2022 सैलरी 
विज्ञापन

सीटेट 2022 ईबुक 
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट 
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र 

कितनी बदली है यह परीक्षा

पिछले कुछ सालों में CTET में काफी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। दरअसल CBSE ने CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में पिछले साल से थोड़ा बदलाव किया है। पिछले साल हुए बदलावों के बाद अब इसमें नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा पिछले साल से CTET का आयोजन भी ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है और इस बार भी यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी। वहीं इसकी डिग्री को भी अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आएंगे किस लेवल के प्रश्न

CTET 2022 के नोटिफिकेशन में इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में भी जानकारी दी गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके पेपर 1 में प्रश्न तो NCERT के क्लास 1 से 5 तक के सिलेबस में निर्धारित टॉपिक्स के ऊपर आधारित होंगे। लेकिन प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल सेकेंडरी स्टेज तक का हो सकता है। वहीं पेपर 2 में प्रश्न NCERT के क्लास 6 से 8 तक के सिलेबस में निर्धारित टॉपिक्स के ऊपर आधारित होंगे। लेकिन इसमें प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल सीनियर सेकेंडरी स्टेज तक का हो सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त CTET, NDA के साथ SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सेस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed