फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET December Answer Key Objection Window Closes Tomorrow at ctet.nic.in; Result Date Soon

CTET Answer Key 2024: कल इतने बजे तक दे सकते हैं सीटेट उत्तर कुंजी को चुनौती, जानें कब जारी होगा परिणाम

Sat, 04 Jan 2025 02:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

CTET Answer Key 2024: सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उपलब्ध विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है। यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति है तो वह इसे जल्द से जल्द दर्ज करा दे। आपत्ति शुल्क प्रति प्रश्न 1000 रुपए है।

विज्ञापन
CTET December Answer Key Objection Window Closes Tomorrow at ctet.nic.in; Result Date Soon
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CTET December Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बोर्ड ने इसी सप्ताह उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को 5 जनवरी, 2025 तक का समय दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

विज्ञापन

CTET Answer Key Objection Window: कल रात 11.59 बजे तक दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किया जाएगा। उठाई गई किसी भी आपत्ति के सही पाए जाने पर CBSE संशोधित या अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसके खिलाफ आपत्ति (यदि कोई है तो) दर्ज करा सकते हैं।

 

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उम्मीदवारों के लिए वेबसाइट ctet.nic.in. पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 01/01/2025 से 05/01/2025 (11:59 बजे तक) उत्तर कुंजी को चुनौती देने का प्रावधान है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

CTET Answer Key Objection Fee: इतना है आपत्ति शुल्क
उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना आवश्यक है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

 

यदि बोर्ड द्वारा चुनौती स्वीकार कर ली जाती है यानी उत्तर कुंजी में विषय विशेषज्ञों द्वारा कोई गलती देखी जाती है, तो नीतिगत निर्णय अधिसूचित किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

CTET December Result 2024: दिसंबर में हुई थी परीक्षा, कब आयेगा परिणाम?
सीबीएसई ने 14 और 15 दिसंबर को सीटीईटी परीक्षा आयोजित की थी। रुझानों के अनुसार, जनवरी के तीसरे सप्ताह में परिणाम जारी होने की उम्मीद है। अभी तक, परिणाम जारी करने की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

CTET Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in. पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर नवीनतम समाचार अनुभाग देखें।
  • अनंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • उत्तरों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • सीटीईटी उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed