फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET December Answer Key 2024 out, check here ctet.nic.in

CTET Answer Key 2024: सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी हुई जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 01 Jan 2025 02:38 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 01 Jan 2025 02:38 PM IST
सार

CTET Answer Key 2024 Out: सीबीएसई द्वारा सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।

विज्ञापन
CTET December Answer Key 2024 out, check here ctet.nic.in
CTET Answer Key 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

CTET Answer Key 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)  ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के पेपर 1, 2 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) के माध्यम से सीटीईटी 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को सीटीईटी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। जो उम्मीदवार अनंतिम सीटीईटी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें एक निश्चित समय अवधि के भीतर आपत्तियां उठाने की अनुमति दी जाएगी। उसके बाद, विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों की जांच करेंगे और सीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी करेंगे।

विज्ञापन

CTET December Answer Key 2024 out, check here ctet.nic.in
CTET Answer Key 2024 - फोटो : https://ctet.nic.in/

इस दिन हुई परीक्षा

दिसंबर 2024 के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 14 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पेपर 2 पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था, जबकि पेपर 1 दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ था।

इस डेट तक आपत्ति करें दर्ज

उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवार दिनांक 1 जनवरी, 2025 से 5 जनवरी, 2025 (रात 11:59 बजे तक) तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

यदि बोर्ड द्वारा चुनौती स्वीकार कर ली जाती है यानी यदि विषय विशेषज्ञों द्वारा उत्तर कुंजी में कोई गलती देखी जाती है, तो नीतिगत निर्णय अधिसूचित किया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 
  • सीटीईटी आधिकारिक वेबसाइट उत्तर कुंजी के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। 
  • सीटीईटी 2024 उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रत्येक सेट के लिए अलग से उपलब्ध होगी। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए CTET उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed