फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2023: From January 9 to February 7, CTET will be held in 211 cities, this video course will crack-safalta

CTET Exam Result 2023 : सीबीएसई ने CTET 2022 परीक्षा के नतीजे किए घोषित, जानें कितने लाख उम्मीदवार हुए पास

Fri, 03 Mar 2023 05:46 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 03 Mar 2023 05:46 PM IST
सार

28 दिसम्बर 2022 से 7 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई सीटेट परीक्षा का सीबीएसई ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
CTET 2023: From January 9 to February 7, CTET will be held in 211 cities, this video course will crack-safalta
सीटेट परीक्षा दिसम्बर 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 16वें संस्करण की CTET परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। ये परीक्षा 2 दिसम्बर 2022 से लेकर 7 फरवरी 2023 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। जिसके पहले पेपर में 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें से 14 लाख 22 हजार 959 कैंडिडेट परीक्षा में उपस्थित हुए जिनमें से 5 लाख 79 हजार 844 कैंडिडेट को सफलता मिली है। 

विज्ञापन

सीटेट पेपर 2 में कुल 15.39 लाख कैंडिडेट ने रजिस्टर किया था। जिसमें 12.76 लाख कैंडिडेट परीक्षा में सम्मिलित हुए इनमें से 3.76 लाख से अधिक कैंडिडेट को परीक्षा में सफलता मिली है। ये उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। 

विज्ञापन

जानें बीते वर्षों में कितने अभ्यर्थियों कराया है सीटेट रजिस्ट्रेशन 

परीक्षा वर्ष अभ्यर्थियों की संख्या
2022 दिसम्बर दोनों पेपर 32.45 लाख
जनवरी 2021 पेपर-1 12.47 लाख 
जनवरी 2021 पेपर-2 11.04 लाख 
दिसम्बर 2019 पेपर-1 14.13 लाख
दिसम्बर 2019 पेपर-2 9.91 लाख 
जुलाई 2019 पेपर-1 13.59 लाख
जुलाई 2019 पेपर-2 10.17 लाख  
दिसम्बर 2018 पेपर-1 10.73 लाख 
दिसम्बर 2018 पेपर-2 8.78 लाख 
सितम्बर 2016 पेपर-1 1.93 लाख 
सितम्बर 2016 पेपर-2 3.86 लाख 
सितम्बर 2015 दोनों पेपर 6.55 लाख 
फरवरी 2015 दोनों पेपर 6.77 लाख 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, SSC CGL, SSC CHSL, IIT JEE, JEE Advance, NDA, CTET, Railway, IBPS समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेज की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेज में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 जनवरी से 7 फरवरी 2023 तक 211 शहरों में बनाए गए सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया।

सीटेट परीक्षा पास करने के बाद कहां लगेगी नौकरी ?

सीटेट परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी को पेपर-1 के आधार पर प्राइमरी शिक्षक और पेपर-2 के आधार पर छठवीं से 8वीं कक्षा तक में पढ़ाने का मौका मिलता है। इन कक्षाओं में पढ़ाने के लिए सीटेट क्वालीफाई अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल आदि में नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। 

सीटेट परीक्षा के दोनों पेपर में कितने अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं ?

CTET Paper-1 में 150 प्रश्न और CTET Paper-2 में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। 

सीटेट परीक्षा देने की योग्यता क्या है ?

सीटेट परीक्षा पेपर-2 देने के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएशन के साथ बीएड परीक्षा पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी बीएड के समकक्ष कोर्स करके भी सीटेट एग्जाम दे सकते हैं। वहीं पेपर 1 के लिए अभ्यर्थी को एनटीटी, जेबीटी, बीटीसी जैसी परीक्षाओं की योग्यता रखनी होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed