CTET 2022 : हर साल सीटेट के लिए बढ़ रही आवेदनों की संख्या, जानें किस पेपर में सफलता के हैं ज्यादा चांस
CTET 2022 में हिस्सा लेने के लिए आप 24 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाएगा। इस परीक्षा में 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) बेहद ही ज्यादा लोकप्रिय है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। CBSE द्वारा आयोजित किए जाने वाले CTET एग्जाम के 16वें एडिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 31 अक्तूबर से हो चुकी है। 24 नवंबर इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। CTET 2022 के पेपर एक या पेपर दो में से किसी एक पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपए शुल्क देना होगा। जबकि इसके दोनों पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1200 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। CTET 2022 का आयोजन दिसंबर-जनवरी 2022-23 के बीच किया जाएगा। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course : Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट ईबुक्स
सीटेट मॉक टेस्ट
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र
बढ़ रही है इसमें शामिल होने वालों की संख्या :
CTET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दरअसल CTET 2021 के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 18,92,276 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 14,95,511 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि इससे पहले आयोजित को गई CTET के पेपर 1 में हिस्सा लेने के लिए 16,11,423 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 12,47,217 अभ्यर्थियों ने ही इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं CTET 2021 के पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 16,62,886 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 12,78,165 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि इससे पहले आयोजित हुई CTET के पेपर 2 में हिस्सा लेने के लिए 14,47,551 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 11,04,454 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस बार भी इसके दोनों पेपर्स को मिलाकर 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
किस पेपर में सफल होने के ज्यादा चांसेस हैं :
CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों से जुड़े आकड़ों को देखने के बाद यह पता चलता है कि अभ्यर्थियों के इसके पेपर 1 में सफल होने के चांसेस ज्यादा हैं। दरअसल CTET 2021 के पेपर 1 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों में से कुल 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की थी। जबकि इसके पेपर 2 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 17.21 था। वहीं CTET 2021 से पहले आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त CTET, UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X