CTET 2022 : जानिए इस बार कितने लाख अभ्यर्थी देंगे सीटेट परीक्षा, सबसे ज्यादा आवेदन वाले राज्य बने ये दो स्टेट
सीटेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवम्बर को खत्म हो चुकी है। उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। जिसके दिसम्बर के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए 31 अक्टूबर से लेकर 24 नवम्बर 2022 तक आवेदन मांगे थे। सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मौजूदा समय में एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन का मौका दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म में गलती हुई है वह 3 दिसम्बर तक सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म करेक्ट कर सकते हैं। हालांकि इसके बाद अभ्यर्थियों को सीटेट एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। क्योंकि सीटेट नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीएसई सीटेट परीक्षा का आयोजन दिसम्बर - जनवरी 2022-23 में कराएगा। इस वर्ष सीटेट परीक्षा में आवेदनों पर काफी चर्चा गर्म है। जिसके मुताबिक इस वर्ष आवेदनों की संख्या अब तक के सीटेट आवेदन इतिहास के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। बीते सीटेट परीक्षाओं में सर्वाधिक आवेदन 2021 में सीटेट को मिले हैं। जिसमें 23 लाख अभ्यर्थियों ने पेपर-1 व पेपर 2 दिया था। इस वर्ष आवेदनों की संख्या है वह 30 लाख पार हो सकती है। क्योंकि पिछले वर्ष कोरोना के बावजूद 25 लाख आवेदन संख्या पहुंची थी। इस बार ऐसी कोई बीमारी या आपदा अभ्यर्थियों के सामने नहीं है। इसलिए ये और पुख्ता हो रहा है कि इस बार 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं। अगर आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सीटेट में सुनिश्चित सफलता के लिए सफलता डॉट कॉम की CTET Exam Free E Book : Download Now की सहायता ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट 2022 परीक्षा सैलरी
सीटेट 2022 परीक्षा सिलेबस
सीटेट 2022 परीक्षा मॉक टेस्ट
सीटेट 2022 परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र
इस वर्ष जिन राज्यों से आये सर्वाधिक आवेदन
सीटेट परीक्षा में उत्तर प्रदेश से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 23 नवम्बर को तब दिक्कत आयी जब 21 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में कहीं भी सीट उन्हें नहीं मिल सकी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आनन फानन में 26 हजार सीटें यूपी में बढ़ाईं गई। पहले इन सीटों की संख्या 5,02,748 थी। बाद में ये संख्या 5,29,206 सीटें हो गई। वहीं बिहार में भी परीक्षा केंद्रों पर सीटें फुल हो जाने से आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि में बाधित रही थी। इस वर्ष बिहार और उत्तर प्रदेश से ही सर्वाधिक आवेदन का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है दोनों राज्यों से 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
सीटेट परीक्षा से कहां मिलेगी नौकरी
केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों आदि में सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए मान्यता परीक्षा सीटेट के पेपर-1 के आधार पर प्राइमरी शिक्षक और पेपर-2 के आधार पर छठवीं से 8वीं कक्षा तक में पढ़ाने का मौका मिलता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
कमेंट
कमेंट X