CTET 2022: जानिए हर साल कितने अभ्यर्थी क्लीयर करते हैं सीटेट, ये कोर्स पहले प्रयास में दिलाएगा सफलता
देश में वर्ष 2011 से शुरू हुई सीटेट परीक्षा में हर वर्ष छात्रों की सफलता का प्रतिशत गिरता-बढ़ता रहा। हालांकि ये अचंभित करने वाली बात है कि नवम्बर 2012 में आयोजित हुई सीटेट परीक्षा में बैठे 7 लाख 95 हजार अभ्यर्थियों में केवल 0.61 फीसद ने ही सफलता हासिल कर पाई। इस आर्टिकल में हम आपको पिछले वर्षों के पास प्रतिशत के बारे में बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सरकारी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालयों में सरकारी शिक्षक के लिए आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। भारत में पहली बार जून 2011 से शुरू हुई सीटेट परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत हमेशा ऊपर नीचे जाता रहा है। सामान्य कैटेगरी को 60 फीसद अंकों में सफल मानने वाली परीक्षा के शुरूआती चरणों में तो सफल होने का प्रतिशत 0.61, 1.7, 6.1 फीसद भी रहा इन तीनों ही परीक्षाओं में कम से कम 7.5 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। वहीं उच्च पास प्रतिशत देखें तो वो जनवरी 2021 में पेपर 1 के लिए 33.25 फीसद रहा। जिसमें कुल 12.47 लाख में रिकॉर्ड 4.14 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। दिसम्बर जनवरी 2022-23 में आयोजित की जा रही इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए CTET Detailed Batches : Join Now की सहायता लेकर सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। यहां सफलता के अनुभवी व एक्सपर्ट शिक्षक आपकी सीटेट परीक्षा के लिए बेहतर एवं पक्की तैयारी कराते हैं।
ये भी पढ़ें
सीटेट ईबुक्स
सीटेट मॉक टेस्ट
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र
सीटेट परीक्षा पिछले वर्षों के आंकड़े
| सीटेट परीक्षा वर्ष | परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी | सफल अभ्यर्थी | पास प्रतिशत |
| जनवरी 2021 पेपर-1 | 12.47 लाख | 4.14 लाख | 33.25 फीसद |
| जनवरी 2021 पेपर 2 | 11.04 लाख | 2.39 लाख | 21.68 फीसद |
| दिसम्बर 2019 पेपर 1 | 14.13 लाख | 2.47 लाख | 17.50 फीसद |
| दिसम्बर 2019 पेपर 2 | 9.91 लाख | 2.94 लाख | 29.73 फीसद |
| जुलाई 2019 पेपर 1 | 13.59 लाख | 2.14 लाख | 15.78 फीसद |
| जुलाई 2019 पेपर 2 | 10.17 लाख | 1.37 लाख | 13.48 फीसद |
| दिसम्बर 2018 पेपर 1 | 10.73 लाख | 1.78 लाख | 16.60 फीसद |
| दिसम्बर 2018 पेपर 2 | 8.78 लाख | 1.26 लाख | 14.45 फीसद |
कमेंट
कमेंट X