CTET 2022: कब तक खत्म हो सकता है नोटिफिकेशन का इंतजार, कितना स्कोर करके इसमें हो सकते हैं सफल?
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। इस पात्रता परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसमें हिस्सा लेकर लाखों अभ्यर्थी अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CTET के अगले एडिशन में शामिल होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE अगले CTET के लिए सितंबर के आखिर में या अक्तूबर के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। गौरतलब है कि CBSE द्वारा जारी किये गए एक नोटिस के मुताबिक CTET का 16वाँ एडिशन यानी CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन तथा इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Ebook Course - Download Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कितना स्कोर करके इसमें हो सकते हैं सफल :
CTET में 60 प्रतिशत या इससे अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल माने जाते हैं। दरअसल यह एक पात्रता परीक्षा है। इसलिए इसमें पदों की संख्या निर्धारित नहीं होती है और 60 प्रतिशतसे अधिक स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में उतीर्ण माने जाते हैं। गौरतलब है कि CTET के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान यासामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं।
CTET 2022 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें :
CBSE ने CTET 2022 से संबंधित एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को बताया था कि इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। साथ ही बोर्ड ने यह भी जानकारी दी थी कि पिछली बार की तरहइस बार भी यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस नोटिस के मुताबिक CTET में अभ्यर्थियों से 20 भाषाओं में प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को CTET 2022 से जुड़े अपडेट्स केलिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कईप्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
कमेंट
कमेंट X