फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: Application process will start from tomorrow, if you have to give exam in ur favorite city-safalta

CTET 2022 : कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, मनपसंद शहर में देनी है परीक्षा तो करें ये काम

Fri, 04 Nov 2022 12:41 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 12:41 PM IST
सार

CBSE द्वारा आयोजित की जा रही CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2022 से शुरू होगी। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
CTET 2022: Application process will start from tomorrow, if you have to give exam in ur favorite city-safalta
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में शिक्षक बनने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक खुशखबरी दी है। दरअसल CBSE ने 20 अक्तूबर को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी है कि CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2022 से शुरू हो जाएगी और इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस नोटिस के मुताबिक CTET 2022 के लिए 31 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह 24 नवंबर 2022 को समाप्त होगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद तय समय के भीतर इस परीक्षा के लिए आवेदन कर देना चाहिए। वहीं CBSE द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाएगा। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट ई बुक्स
सीटेट मॉक टेस्ट 
सीटेट पिछले प्रश्न पत्र 

अपने मनपसंद शहर में देनी है परीक्षा तो करना होगा ये काम :

CTET 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें अपने मनपसंद शहर में परीक्षा केंद्र पाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। दरअसल CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा के शहर का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। अगर किसी परीक्षा के शहर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तय सीमा से ज्यादा हो जाती है, तो अभ्यर्थी वो परीक्षा का शहर नहीं चुन सकेंगे। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को फिर से परीक्षा का शहर चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा। वहीं अगर कोई अभ्यर्थी मनपसंद परीक्षा के शहर ना मिलने पर भुगतान को रद्द कर देता है, तो उनके भुगतान के तरीके के अनुसार उनके खाते में पूरा शुल्क वापस कर दिया जाएगा और CTET की इस परीक्षा के लिए उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि अगर आप अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देना चाहते हैं तो CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द से जल्द आवेदन कर दें।
विज्ञापन

हर पेपर में हिस्सा लेने के लिए देना होगा कितना शुल्क :

CTET 2022 के पेपर एक या पेपर दो में से किसी एक पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1000 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 500 रुपए का शुल्क देना होगा। जबकि दोनों पेपर में शामिल होने के लिए जनरल/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1200 और एससी/एसटी तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 600 रुपए का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed