{"_id":"68568eb974501306be0fbd63","slug":"csir-ugc-net-june-2025-last-chance-to-apply-direct-link-here-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSIR NET June 2025: सीएसआईआर नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा बेहद नजदीक, जल्द करें यहां से पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CSIR NET June 2025: सीएसआईआर नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा बेहद नजदीक, जल्द करें यहां से पंजीकरण
Sun, 22 Jun 2025 11:29 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:29 AM IST
सार
CSIR NET June 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख नजदीक है। उम्मीदवार अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भरकर जमा कर सकते है। परीक्षा का आयोजन 26, 27 और 28 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
विज्ञापन
CSIR NET June 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR NET June 2025 Registration: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बहुत नजदीक है। इसलिए अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) पर जाएं और आवेदन फॉर्म को भरकर जमा करें। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2025 निर्धारित है। आखिरी तारीख के बाद उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह के संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 25 जून से 26 जून 2025 (रात 11:59 बजे) तक खोली जाएगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक बार ही फॉर्म भरें। किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2025, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।

परीक्षा तिथि
परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों है। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में पांच पेपर होंगे रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक बार ही फॉर्म भरें। किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2025, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सीएसआईआर नेट जून 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों 1,150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) पर जाएं।
- होमपेज पर, "सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 जून पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और स्कैन की गई तस्वीरें जमा करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
कमेंट
कमेंट X