फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR UGC NET December 2024 Notification out, registration begins today; exam from February 16 to 28

CSIR UGC NET 2024 Notification: 16 फरवरी से होगी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा, नोटिस जारी; शुरू हुआ पंजीकरण

Mon, 09 Dec 2024 05:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 05:14 PM IST
सार

CSIR UGC NET 2024: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार नोटिस का इंतजार कर रहे थे, वे अब पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत कार्यक्रम नीचे जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
CSIR UGC NET December 2024 Notification out, registration begins today; exam from February 16 to 28
CSIR UGC NET 2024 December - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CSIR UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET 2024) दिसंबर का शेड्यूल घोषित कर दिया है। एनटीए के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 9 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन

CSIR UGC NET December Exam Date: 16 से 28 फरवरी तक होगा परीक्षा का आयोजन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. पर जाकर दिसंबर सत्र की सीएसआईआर नेट परीक्षा का आवेदन पत्र भर सकते हैं। परीक्षा 16 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

CSIR UGC NET Registration Last Date: पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। हालांकि, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। आवेदन सुधार विंडो 1 जनवरी से उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 09 दिसंबर, 2024
आवेदन प्रक्रिया शुरू 09 दिसंबर, 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2024
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024
सुधार विंडो खुलने की तिथि 01 जनवरी, 2025
परीक्षा तिथि 16 से 28 फरवरी, 2025
परीक्षा का मोड सीबीटी
परीक्षा की अवधि तीन घंटे (180 मिनट)
वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. या nta.ac.in.

विज्ञापन

CSIR UGC NET December Exam Date: परीक्षा तिथि

दिसंबर सत्र की सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 16 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन लागू होगा। परीक्षा में कुल 5 टेस्ट पेपर शामिल हैं :-

  • गणितीय विज्ञान
  • भौतिक विज्ञान
  • जीवन विज्ञान
  • पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान
  • रासायनिक विज्ञान

आवेदन शुल्क

पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान अनिवार्य है। सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है, जबकि सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

CSIR UGC NET Eligibility: पात्रता मानदंड

उम्मीदवार नीचे इस परीक्षा  के लिए पात्रता मानदंड देख सकते हैं।

  • शैक्षिक योग्यताः अभ्यर्थियों के पास बीटेक, बीई, बीफार्मा, एमबीबीएसबीएस (चार वर्ष) या इंटीग्रेटेड बीएस- एमएस, एमएससी की डिग्री होनी आवश्यक है, जिसमें सामान्य (यूआर, सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी) के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (एससी, एसटी, तृतीय लिंग और पीडब्ल्यूडी के लिए 50 प्रतिशत) हों। 
  • आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, थर्ड जेंडर, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा 5 वर्ष तक और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 3 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, लेक्चरशिप (एलएस) या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed