CSIR UGC NET 2022: सीएसआईआर यूजीसी नेट करेक्शन विंडो शुरू, जानें क्या-क्या बदलाव कर सकते हैं?
CSIR UGC NET 2022 Correction Window Open : जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपने संबंधित आवेदन पत्र में कुछ विवरणों को संशोधित करने या बदलने के इच्छुक हैं, वे अब ऐसा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET 2022 Correction Window: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार, 19 अगस्त को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए अपने संबंधित आवेदन पत्र में कुछ विवरणों को संशोधित करने या बदलने के इच्छुक हैं, वे अब ऐसा कर सकते हैं।
संशोधित एवं संपादित करने के लिए भरे हुए आवेदन पत्र और करेक्शन विंडो का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर 23 अगस्त तक सक्रिय है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए लागू है, जिन्होंने सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
CSIR UGC NET 2022: संशोधित किए जा सकते हैं ये विवरण
उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और अकादमिक विवरणों को संशोधित या संपादित करने में सक्षम होंगे। जैसे - उम्मीदवार का नाम, माता - पिता का नाम, शैक्षणिक विवरण, पता, लिंग, श्रेणी, राष्ट्रीयता, आवेदित पद, विषय जो उम्मीदवार ने चुना है, विशेषज्ञता, परीक्षा केंद्र वरीयता, आदि संपादित कर सकते हैं।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यदि कोई उम्मीदवार अपनी श्रेणी बदलता है, तो उसे इसके लिए अतिरिक्त राशि का भुगतान करने की आवश्यकता पड़ सकती है, क्योंकि उम्मीदवार द्वारा पूर्व में दिया गया आवेदन शुल्क उसकी श्रेणी पर आधारित है।
CSIR UGC NET 2022: फॉर्म संपादित करने की प्रक्रिया
उम्मीदवारों को अपने संबंधित आवेदन पत्र में विवरण बदलने के लिए नीचे उल्लेखित विस्तृत गाइड पर ध्यान देना चाहिए।सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 आवेदन पत्र के विवरण को सही करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
आपको एक नए लॉग इन पेज पर ले जाया जाएगा।
अपने वैध लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
उम्मीदवार पोर्टल पर साइन इन करें और परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में आवश्यक क्षेत्रों में बदलाव करें।
एक बार सभी बदले गए विवरणों की जांच करें और फिर 'सबमिट' पर क्लिक करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए संपादित आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करें और प्रिंट आउट संभाल कर रखें।
कमेंट
कमेंट X