CSIR UGC NET: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CSIR UGC NET 2022 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 16 जून, 2023 को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 उत्तर कुंजी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET 2022 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 16 जून, 2023 को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर, 2022 - जून 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी csirnet.nta.nic.in पर से डाउनलोड कर सकते हैं।
संयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट, दिसंबर, 2022-जून 2023) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 2,74,027 उम्मीदवारों के लिए 6, 7 और 8 जून, 2023 को देश भर के 178 शहरों में स्थित 426 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए चैलेंज विंडो 14 जून को खुल गई है और 16 जून, 2023 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्रति प्रश्न ₹200/- की शुल्क का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET 2022 Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
-
CSIR UGC NET की आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
उत्तर कुंजी देखें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X