CSIR NET June 2025: सीएसआईआर नेट जून परीक्षा के आवेदन का एक और मौका! बढ़ी पंजीकरण की तारीख; देखें नया शेड्यूल
CSIR NET June 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने का एक और मौका है। एनटीए ने पंजीकरण की समय-सीमा को बढ़ा दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भरकर जमा कर सकते है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET June 2025 Registration Extended: अगर आप अब तक सीएसआईआर यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को 26 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार csirnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 26 जून रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 जून है। करेक्शन विंडो 28 से 29 जून तक खुली रहेगी, जिसके दौरान अभ्यर्थी अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि
परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों है। परीक्षा की अवधि 180 मिनट या तीन घंटे है और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में पांच पेपर होंगे रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक बार ही फॉर्म भरें। किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा जून-2025, जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सीएसआईआर नेट जून 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों 1,150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 325 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (csirnet.nta.ac.in) पर जाएं।
होमपेज पर, "सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 जून पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
अपना आवेदन क्रमांक और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और स्कैन की गई तस्वीरें जमा करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
कमेंट
कमेंट X