फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR NET exam canceled in Assam Down Town University, Fresh Schedule to be Announced Soon

CSIR NET Exam: इस केंद्र पर रद्द हुई सीएसआईआर नेट परीक्षा, जल्द घोषित होगी नई तारीख; पढ़ें एनटीए का नोटिस

Fri, 28 Feb 2025 04:03 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Feb 2025 04:03 PM IST
सार

CSIR NET Exam 2025: गुवाहाटी स्थित असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी में 28 फरवरी को आयोजित होने वाली शिफ्ट-1 की परीक्षा तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई है। जिसमें पृथ्वी विज्ञान और गणितीय विज्ञान विषय शामिल है।

विज्ञापन
CSIR NET exam canceled in Assam Down Town University, Fresh Schedule to be Announced Soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

CSIR NET Exam 2025: असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी, असम में आज (28 फरवरी 2025) आयोजित होने वाली परीक्षा के शिफ्ट-1 को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय पृथ्वी विज्ञान (Earth Sciences) और गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences) विषयों की परीक्षा के संदर्भ में लिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, गणित, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान के पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन


परीक्षा का नया कार्यक्रम जल्द होगा जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा की नई तारीख, समय और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद

परीक्षा रद्द होने के कारण सभी उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए एनटीए ने खेद जाहिर किया है। साथ ही उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे धैर्य बनाए रखें और परीक्षा के नए कार्यक्रम का इंतजार करें।

आधिकारिक नोटिस में लिखा, "तकनीकी गड़बड़ी के कारण, असम डाउनटाउन विश्वविद्यालय, गुवाहाटी, असम में 28.02.2025 (केवल शिफ्ट -1) को पृथ्वी विज्ञान और गणितीय विज्ञान विषयों में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है।"

सीएसआईआर नेट परीक्षा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है, जो विज्ञान के विभिन्न विषयों में शोध करना चाहते हैं या उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्य करना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed