{"_id":"670f4c6937a370ab1f0945d6","slug":"csir-net-cut-off-2024-decreases-for-all-subjects-except-two-category-wise-cut-offs-read-more-details-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSIR NET Cut-off 2024: इन दो विषयों को छोड़कर बाकी विषयों में नहीं बढ़ा कटऑफ, यहां देखें श्रेणीवार लिस्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CSIR NET Cut-off 2024: इन दो विषयों को छोड़कर बाकी विषयों में नहीं बढ़ा कटऑफ, यहां देखें श्रेणीवार लिस्ट
Wed, 16 Oct 2024 11:22 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:22 AM IST
सार
CSIR NET Cut-off 2024: संयुक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसआईआर नेट कट ऑफ जारी कर दिया है। छात्रों के लिए अच्छी खबर ये है कि केवल दो विषयों को छोड़कर बाकी सभी विषयों में कटऑफ नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन
CSIR-UGC NET June 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR NET Cut-off 2024: संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET) की कट-ऑफ 2024 में गणितीय विज्ञान और जीवन विज्ञान को छोड़कर सभी विषयों के लिए सभी श्रेणियों में कमी की गई है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (csirhrdg.res.in) पर सीएसआईआर नेट जून 2024 कट-ऑफ देख सकते हैं।
विज्ञापन
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए श्रेणी-1 में गणितीय विज्ञान विषय के लिए एनटीए सीएसआईआर नेट कट ऑफ में वृद्धि हुई है, जबकि सहायक प्रोफेसर के लिए सीएसआईआर पूजीसी नेट कटऑफ में गणितीय विज्ञान के साथ-साथ जीवन विज्ञान विषयों के लिए भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास समूह (HRDG) ने हाल ही में श्रेणीवार सीएसआईआर नेट जून 2024 के परिणाम जारी किए। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 13 सितंबर को सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2024 घोषित किए। जून सत्र की परीक्षा के लिए कुल 1,63,529 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
विज्ञापन
पीएचडी में प्रवेश के लिए सीएसआईआर ने क्या कहा?
सीएसआईआर एचआरडीजी ने कहा कि पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार है और सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए 33% और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के संबंध में 25% के न्यूनतम बेंचमार्क को पूरा करने के अधीन है।
सीएसआईआर जेआरएफ यानी श्रेणी-1 के लिए विषयवार इस प्रकार है:
सहायक प्रोफेसर यानी श्रेणी- 2 के लिए विषयवार कट-ऑफ इस प्रकार है:
| विषय | अनारक्षित प्रतिशत | ईडब्ल्यूएस प्रतिशत | ओबीसी प्रतिशत | अनुसूचित जाति प्रतिशत | अनुसूचित जनजाति प्रतिशत | दिव्यांगजन प्रतिशत |
| रासायनिक विज्ञान | 55.500 | 47.500 | 47.750 | 36,000 | 30.750 | 25,000 |
| भू-विज्ञान | 56.950 | 51.220 | 49.150 | 41.650 | 37.490 | 25.350 |
| जीव विज्ञान | 99.0847 | 96.5223 | 96.4461 | 91.7865 | 87.8237 | 69.1351 |
| गणितीय विज्ञान | 58.875 | 50.750 | 49.750 | 37,000 | 30.625 | 25.375 |
| भौतिक विज्ञान | 43.813 | 36.000 | 37.188 | 28.563 | 26.250 | 25.188 |
सहायक प्रोफेसर यानी श्रेणी- 2 के लिए विषयवार कट-ऑफ इस प्रकार है:
| विषय | अनारक्षित प्रतिशत | ईडब्ल्यूएस प्रतिशत | ओबीसी प्रतिशत | अनुसूचित जाति प्रतिशत | अनुसूचित जनजाति प्रतिशत | दिव्यांगजन प्रतिशत
|
| रासायनिक विज्ञान | 49.950 | 42.750 | 42.975 | 32.400 | 27.675 | 25,000 |
| भू-विज्ञान | 51.255 | 46.098 | 44.235 | 37.485 | 33.741 | 25,000 |
| जीव विज्ञान | 98.3440 | 94.4568 | 93.7092 | 87.8428 | 83.7408 | 69.1351 |
| गणितीय विज्ञान | 52.9875 | 45.675 | 44.775 | 33.300 | 27.5625 | 25,000 |
| भौतिक विज्ञान | 39.4317 | 33,000 | 33.4692 | 25.7067 | 25.0000 | 25,000 |
कमेंट
कमेंट X