फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR NET 2025: Application Correction Begins Today, Check Which Details You Can Modify

CSIR NET 2025: सीएसआईआर नेट फॉर्म में हो गई है गलती? आज से करें सुधार, जानें किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

Sat, 28 Jun 2025 01:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 28 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

CSIR NET 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज से आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
CSIR NET 2025: Application Correction Begins Today, Check Which Details You Can Modify
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

CSIR NET 2025 Correction Window: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया शनिवार, 28 जून 2025 से शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और अपने फॉर्म में किसी भी प्रकार का संशोधन करना चाहते हैं, वे csirnet.nta.ac.in पर जाकर लॉगिन करके बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, सीएसआईआर नेट 2025 आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि 29 जून 2025, रात 11:59 बजे तक है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सुधार विंडो बंद होने के बाद किसी भी प्रकार के बदलाव या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवश्यक सुधार कर लें। इससे पहले आवेदन में सुधार करने की अवधि 25 जून से 26 जून, 2025 तक निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन

सुधार अवधि के बाद नहीं मिलेगा दूसरा मौका

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी- जैसे नाम, संपर्क विवरण, पता, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्थिति, शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि और परीक्षा शहर का विकल्प को अंतिम माना जाएगा। यदि इन विवरणों में कोई त्रुटि है, तो उम्मीदवारों को सुधार विंडो बंद होने से पहले ही उसे ठीक करना होगा। एक बार सुधार की अवधि समाप्त हो जाने के बाद, किसी भी प्रकार के बदलाव या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में होगा कंप्यूटर आधारित टेस्ट

परीक्षा का आयोजन 26 से 28 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा द्विभाषी माध्यम (अंग्रेजी और हिंदी) में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और बहुविकल्पीय (MCQ) प्रारूप में तीन भागों में विभाजित होंगे।
 

CSIR NET 2025: आवेदन फॉर्म में ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “CSIR UGC NET जून परीक्षा 2025” के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन करने के लिए अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म पर जाएं और जरूरत के अनुसार सुधार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed