CSEET July 2024 Exam: कैलेंडर में कर लें नोट, इस डेट को होगी सीएसईईटी जुलाई परीक्षा; 15 जून तक भर सकेंगे फॉर्म
CSEET July 2024: कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएसईईटी जुलाई की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSEET July 2024 Exam Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई 2024 की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। सीएसईईटी 32024 जुलाई परीक्षा 6 जुलाई को होगी। अगर आप परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो 15 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सीएसईईटी परीक्षा के माध्यम से कंपनी सेक्रेटरीशिप में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के आवश्यक कौशल और ज्ञान का आकलन किया जाता है। यह परीक्षा सीएस (कंपनी सचिव) के तौर पर अपना करियर देख रहे व्यक्तियों के लिए एक अच्छी शुरूआत की तरह काम करती है। सीएस एक्जीक्यूटिव कार्यक्रम के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है। सीएसईईटी परीक्षा साल में चार बार होती है- जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर।
सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा: पेपर पैटर्न
सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड मोड में होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा के चार सेक्शन होंगे, जिसमें 200 अंक समान रूप से सभी खंडो में विभाजित होंगे। आपको कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब देने होंगे। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में नकारात्मक मार्किंग नहीं है। गलत जवाब देने पर नंबर नहीं कटेंगे।
सीएसईईटी 2024: पात्रता
- अगर आप कक्षा 12 की परीक्षा या इसके समकक्ष पास हो चुके हैं या फिर कक्षा 12 पूरी करने वाले हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।
- अगर आपने आईसीएसआई फाउंडेशन, आईसीएआई फाइनल स्टेज या आईसीएमएआईफाइनल स्टेज उत्तीर्ण किया है तो आप आवेदन कर सकते हैं।
- अगर आपके पास स्नातक डिग्री (कम से कम 50% अंकों के साथ) या स्नातकोत्तर डिग्री है तो आपके छूट मिलेगी। ऐसे में आप सीएस एक्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम में सीधे नामांकन कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X