फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSEET 2024 July exam date announced You can register till June 15 Know paper pattern

CSEET July 2024 Exam: कैलेंडर में कर लें नोट, इस डेट को होगी सीएसईईटी जुलाई परीक्षा; 15 जून तक भर सकेंगे फॉर्म

Wed, 17 Apr 2024 08:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 08:40 PM IST
सार

CSEET July 2024: कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएसईईटी जुलाई की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
CSEET 2024 July exam date announced You can register till June 15 Know paper pattern
ICSI CSEET 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

CSEET July 2024 Exam Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई 2024 की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। सीएसईईटी 32024 जुलाई परीक्षा 6 जुलाई को होगी। अगर आप परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो 15 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीएसईईटी परीक्षा के माध्यम से कंपनी सेक्रेटरीशिप में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के आवश्यक कौशल और ज्ञान का आकलन किया जाता है। यह परीक्षा सीएस (कंपनी सचिव) के तौर पर अपना करियर देख रहे व्यक्तियों के लिए एक अच्छी शुरूआत की तरह काम करती है। सीएस एक्जीक्यूटिव कार्यक्रम के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है। सीएसईईटी परीक्षा साल में चार बार होती है- जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर।

विज्ञापन

सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा: पेपर पैटर्न

सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा ऑनलाइन प्रॉक्टर्ड मोड में होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा के चार सेक्शन होंगे, जिसमें 200 अंक समान रूप से सभी खंडो में  विभाजित होंगे। आपको कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब देने होंगे। अच्छी बात यह है कि परीक्षा में नकारात्मक मार्किंग नहीं है। गलत जवाब देने पर नंबर नहीं कटेंगे।

सीएसईईटी 2024: पात्रता

  • अगर आप कक्षा 12 की परीक्षा या इसके समकक्ष पास हो चुके हैं या फिर कक्षा 12 पूरी करने वाले हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। 
  • अगर आपने आईसीएसआई फाउंडेशन, आईसीएआई फाइनल स्टेज या आईसीएमएआईफाइनल स्टेज उत्तीर्ण किया है तो आप आवेदन कर सकते हैं। 
  • अगर आपके पास स्नातक डिग्री (कम से कम 50% अंकों के साथ) या स्नातकोत्तर डिग्री है तो आपके छूट मिलेगी। ऐसे में आप सीएस एक्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम में सीधे नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed