{"_id":"5ede25d8d683c240597bfe8f","slug":"csbc-bihar-constable-result-2020-for-11880-posts-declared-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
Mon, 08 Jun 2020 05:19 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Bihar Police Constable Result 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CSBC Bihar Police Constable Result 2020: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। सीएसबीसी ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए हुई पीईटी लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार में पुलिस कांस्टेबल के 11,880 पद भर जाने हैं। इस सीएसबीसी भर्ती परीक्षा के लिए 12 जनवरी और 8 मार्च को परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। 12 जनवरी को आयोजित हुई परीक्षा में 6,68,016 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जबकि 8 मार्च की परीक्षा में 5,96,641 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें
बिहार कांस्टेबल रिजल्ट ऐसे चेक करें
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in है।
- यहां अभ्यर्थियों को बिहार कॉन्स्टेबल रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- आप जैसे ही रोल नंबर और दूसरी जानकारी डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- इस तरह आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X