{"_id":"66af30026f4168342c0b6d2b","slug":"csab-2024-csab-releases-official-schedule-registration-to-begin-on-august-16-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSAB 2024: सीएसएबी ने जारी किया आधिकारिक कार्यक्रम, 16 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CSAB 2024: सीएसएबी ने जारी किया आधिकारिक कार्यक्रम, 16 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण
Sun, 04 Aug 2024 01:08 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:08 PM IST
सार
CSAB 2024: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड ने CSAB सुपरन्यूमरेरी राउंड शेड्यूल जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी। पंजीकरण के लिए विंडो 19 अगस्त तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
सीएसएबी सुपरन्यूमरेरी राउंड शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSAB 2024: सीएसएबी सुपरन्यूमरेरी राउंड शेड्यूल जारी किया जा चुका है। इसकी पंजीकरण प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त से 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड ने सीएसएबी का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2024 है। सुपरन्यूमेरी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 20 अगस्त 204 को प्रदर्शित किया जाएगा। अभ्यर्थी 20 अगस्त से 22 अगस्त 2024 तक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। अतिरिक्त सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। प्रश्नों का उत्तर देने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। सीएसएबी 2024 अतिरिक्त राउंड के माध्यम से अपनी सीट की पुष्टि करने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थानों में 24 अगस्त से 27 अगस्त 2024 तक भौतिक रिपोर्टिंग करनी होगी। प्रवेश संस्थानों के द्वारा भौतिक रिपोर्टिंग के दौरान दिव्यांग अभ्यर्थियों को भौतिक रूप से सत्यापन कराना अनिवार्य है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सुपरन्यूमरेरी रांउड में सीट आवंटित किए गए सभी उम्मीदवारों को सुपरन्यूमरेरी सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें 5000 रुपये गैर वापसी योग्य सीएसएबी प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है। JoSAA-2024 और/या CSAB-2024 स्पेशल राउंड के दौरान भुगतान किया गया कोई भी शुल्क JoSAA और CSAB स्पेशल राउंड के लागू शुल्कों में कटौती के बाद CSAB2024 SSAF में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएसएबी 2024 सुपरन्यूमरेरी राउंड के लिए ऐसे करें पंजीकरण
काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
1. सीएसएबी की आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध सीएसएबी 2024 सुपरन्यूमरेरी राउंड रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. एक बार हो जाने पर, खाते में लॉगिन करें।
5. आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
7. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
बता दें कि सीएसएबी-2024 सीट आवंटन का अतिरिक्त दौर जेईई मुख्य 2024 रैंक पर आधारित है। यहं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादर एवं नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित पात्र उम्मीदवारों के लिए एनआईटी कालीकट, एनआईटी दुर्गापुर और एसवीएनआईटी सूरत में अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार सीएसएबी की आधिकारिक वेबसाट csab.nic.in देख सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X