Crack SSC CPO SI Delhi Police Exam: अब पहले अटेम्प्ट में करें SI की परीक्षा पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस देश का एक मात्र पुलिस फोर्स है जो केंद्र सरकार के अन्तर्गत कार्य करता है। देश की राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखना बहुत जिम्मेदारी का काम है। ऐसे में दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा भी बहुत कठिन कर दी गई है। लेकिन हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप पहले अटेम्प्ट में ही दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। सबसे पहले तो बता दें कि इस साल दिल्ली पुलिस में सीपीओ सब इंस्पेक्टर के पोस्ट पर कुल 1564 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
प्रॉपर स्टडी प्लानिंग
दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा 4 चरणों में होती है। जिसमें पहले और तीसरे चरण में सीबीट (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) होता है। पहले सीबीटी में 4 विषय- जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, गणित और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस परीक्षा की तैयारी के लिए एक परफेक्ट स्टडी प्लान बनाना जरूरी है। जब आप एक योजना के तहत तैयारी करते हैं तो आपसे कोई भी टॉपिक छूटेगा नहीं। आप पूरे सिलेबस को भली भांति परख लें फिर उसके हिसाब से पढ़ाई करें।
इंग्लिश सेक्शन पर ज्यादा फोकस करें
अक्सर हम प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में इंग्लिश सेक्शन को बहुत हल्के में ले लेते हैं। लेकिन इस परीक्षा में आपको इंग्लिश विषय पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वैसे तो पहले सीबीटी में सभी चारों विषय से 50-50 प्रश्न पूछे जाते हैं। लेकिन सीबीटी-2 में आपको सिर्फ इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन के ही 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये परीक्षा बहुविकल्पीय होती है। जिसमें आपको 2 घंटे का समय मिलता है। इंग्लिश सेक्शन के सिलेबस को पूरा कवर करें।
पुराने प्रश्नपत्रों से तैयारी करें
दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए सीपीओ सब इंस्पेक्टर की परीक्षा बड़े पैमाने पर कराई जाती हैं। इसकी परफेक्ट तैयारी के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करने होंगे। रीजनिंग और गणित जैसे विषय को कवर करने के लिए आपको प्रैक्टिस पर जोर देना होगा। इसके लिए आप पुराने कुछ वर्षों के पेपर इक्कट्ठा करलें और उन्हें सॉल्व करें। इससे आपको परीक्षा के सही पैटर्न और प्रश्नों के सही लेवल का अंदाजा मिल जाएगा।
स्पीड बढ़ाएं
प्रैक्टिस के साथ-साथ आपको अपने स्पीड पर ध्यान देने की जरूरत है। इस परीक्षा में सीबीटी-1 में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए आपको 2 घंटे का ही समय मिलता हैं इस हिसाब से एक प्रश्न के लिए करीब 30-35 सेकेंड का समय ही होता है। इसलिए आपको स्पीड बढ़ाना होगा।
तुक्का मारने से बचें
परीक्षा में अच्छा स्कोर करना है तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम गलत जवाब देने से बचें। बहुविकल्पीय परीक्षा में अक्सर यह होता है कि चार में से किंही दो जवाबों में असमंजस की स्थिति बन जाती है। ऐसे में हम गलत जवाब पर तुक्का मारकर उत्तर दे देते हैं। ऐसा करने से बचना होगा। क्योंकि यह परीक्षा नेगेटिव मार्किंग के साथ कराई जाती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं। इस हिसाब से यदि आप 4 गलत उत्तर देंगे तो आपको प्राप्त अंकों में से 1 अंक काट दिए जाएंगे। इससे आपके रिजल्ट में काफी नुकसान पहुंचेगा।
इसी तरह के कुछ आसान टिप्स की मदद से आप आसानी से यह परीक्षा पहले अटेम्प्ट में ही पास कर सकते हैं।
अगर आप भी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है। साथ ही अमर उजाला के पाठकों को खास छूट भी प्रदान की जाएगी जो कि इस प्रकार है-
1199 रु. 6 अक्टूबर – 8 अक्टूबर
1499 रु. 9 अक्टूबर
1999 रु. 10 अक्टूबर
तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें दिल्ली पुलिस सीएपीएफ की पक्की तैयारी।
दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/N9oH8LWjFFvb6X6QA
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/36BOrZG
कमेंट
कमेंट X