फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack SSC CPO SI - Delhi Police and CAPF Exam With help of these 7 tips, get more than 180 marks in 1st paper

Crack SSC CPO SI - Delhi police and CAPF Exam:  इन 7 टिप्स की मदद से पाएं 1st पेपर में 180 से अधिक अंक

Tue, 06 Oct 2020 10:51 AM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 06 Oct 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Crack SSC CPO SI - Delhi Police and CAPF Exam  With help of these 7 tips, get more than 180 marks in 1st paper
विद्यार्थी

देश की राजधानी दिल्ली के पुलिस फोर्स में शामिल होना अपने आप में एक गौरव की बात होती है। इसमें शामिल होने के लिए हर साल लाखों छात्र अपनी किस्मत आजमाते हैं। जिनमें कुछ ही छात्रों का सिलेक्शन हो पाता है। ज्यादातर उम्मीदवारों के पास शारिरिक क्षमता होने के बावजूद वो लिखित परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं। जिसका मुख्य कारण होता है प्रॉपर गाइडेंस ना मिलना। लेकिन आज इस ब्लॉग में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिसकी मदद से आप आसानी से लिखित परीक्षा में 200 में 180 से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

सबसे पहले तो बता दें कि दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के लिए इस परीक्षा में 4 चरण होते हैं। जिसमें पहले चरण में 200 अंक के बहुविकल्पीय प्रणाली से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है। जिसके बाद शारीरिक परीक्षण होता है। तीसरे चरण में सिर्फ इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन का 200 अंक का टेस्ट होता है। अंत में मेडिकल डिटेल्ड टेस्ट कराया जाता है। आइए जानते हैं वो 7 आसान टिप्स जिसको फॉलो करके आप आसानी से परीक्षा पास कर सकते हैं। 

विज्ञापन

1. सिलेबस को अच्छे से समझें 

किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा को पास करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है उसके पूरे सिलेबस को बेहतर तरीके से समझना। यदि आप तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस को एक सूची में तैयार करके पूरी प्लांनिंग से पढ़ाई करते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेबस  

विषय 

टॉपिक 

जनरल अवेयरनेस 

  • वर्तमान घटनाएं 
  • इतिहास 
  • अर्थशास्त्र 
  • भूगोल 
  • संस्कृति 
  • इतिहास 
  • भारतीय संविधान 
  • स्वास्थ और सफाई 
  • भारत और विश्व इत्यादि। 

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 

  • वर्चुअल मेमोरी 
  • समस्या का हल 
  • कोडिंग और डिकोडिंग 
  • अंतरिक्ष दृश्य 
  • रिश्ता अवधारणा 
  • चित्रात्मक वर्गीकरण 
  • अंकगणित संख्या श्रृंखला 
  • अंकगणितीय तर्क 
  • वक्तव्य निष्कर्ष 
  • विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning) 
  • गैर-मौखिक तर्क (Non-Verbal Reasoning) 
  • आंकड़ा निर्वचन (Data Interpretation) 
  • तार्किक विचार (Logical Reasoning) 
  • डाटा पर्याप्तता इत्यादि। 

क्वांटिटेटिव एप्टीटुड 

  • संख्या प्रणाली 
  • युगो पर समस्या 
  • डाटा पर्याप्त 
  • सरलीकरण 
  • समय और कार्य 
  • लाभ और हानि 
  • अंश और दशमलव 
  • प्रतिशत 
  • लघुत्तम समावर्तक 
  • महत्तम समावर्तक 
  • समय और दूरी 
  • औसत 
  • मिश्रण और आरोप 
  • साधारण ब्याज 
  • चक्रवृद्धि ब्याज 
  • डाटा व्याख्या इत्यादि। 

इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 

  • व्याकरण 
  • विलोम शब्द 
  • समानार्थक शब्द 
  • गलतियों का सुधार 
  • अनदेखी मार्ग 
  • मुहावरे 
  • वाक्यांश 
  • एक शब्द मे उत्तर 
  • वाक्य की बनावट इत्यादि। 

 

 

2. टाइम मैनेमेंट 

बता दें कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कुल 200 अंक के लिए  200 प्रश्न आते हैं। जिसके लिए छात्रों के पास महज 2 घंटे का समय होता है। इस हिसाब से एक प्रश्न के लिए करीब 35-40 सेकंड का ही समय होता है। तो आपको अपने टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपको स्पीड सही रखनी होगी साथ ही हर तरह के प्रश्नों के लिए उचित समय का आबंटन करना होगा। 

3. एक ही प्रश्न पर वक़्त बर्बाद ना करें 

जैसा कि ऊपर बताया गया है इस परीक्षा में समय बहुत कम मिलता है। इसलिए आपको हर प्रश्न पर ध्यान देना होगा। यदि किसी प्रश्न का उत्तर ना पता हो तो उस पर वक़्त बर्बाद ना करें। बल्कि उसे छोड़ कर आगे बढ़ जाएं। बता दें कि गलत उत्तर देने से आपको नुकसान हो सकता है। यहां नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। इसलिए आपको बहुत समझदारी से जवाब देना होगा। 

4. गणित सेक्शन के लिए शॉर्टकट सीखें 

सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में पहले पेपर के लिए कुल 200 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें गणित सेक्शन से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। ज्यादातर छात्र गणित सेक्शन में बहुत समय बर्बाद कर देते हैं। आपको उचित समय में प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए कुछ स्पेशल शॉर्टकट ट्रिक्स सीखने होंगे।  

5. इंग्लिश विषय पर विशेष ध्यान दें 

जैसा कि ऊपर बताया गया है इस परीक्षा में तीसरे चरण में सिर्फ इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए जब आप परीक्षा की तैयारी शुरू करें तो शुरुआत से ही इंग्लिश सेक्शन पर फोकस करें। इससे आप तीसरे चरण के लिए भी तैयार रह सकते हैं।  

6. पुराने पेपर से प्रैक्टिस करें 

गणित सेक्शन और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग सेक्शन में आपको रोजाना प्रैक्टिस की जरूरत होती है। आप जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे विषयों पर आपका कमांड उतना ज्यादा अच्छा होगा। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप पुराने कुछ वर्षों के पेपर सॉल्व करें। ऐसा करने से आपको परीक्षा के सही पैटर्न और प्रश्नों के सटीक लेवल का अनुमान हो जाएगा। 

7. मॉक टेस्ट लें 

ऐसी परीक्षाओं में बेस्ट रिजल्ट हासिल करने के लिए आपको खुद की क्षमता का अंदाजा लगाना जरूरी है। आप इसके लिए एक साप्ताहिक मॉक टेस्ट का नियम बना लें। जिसमें आप खुद से खुद का आकलन कर सकते हैं। मॉक टेस्ट करते वक़्त आप निर्धारित समय में पूरे पेपर को सॉल्व करने की कोशिश करें। यह आपके स्पीड को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। 

ऐसे ही कुछ आसान टिप्स की मदद से आप आसानी से इस परीक्षा में 180 से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं।  

 

अगर आप भी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ की नौकरी करना चाहते हैं तो फिर Safalta.com लेकर आया है आपके लिए एक खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर पर रहते हुए अपनी तैयारी कर सकते हैं। इसमें देश की बेहतरीन फैकल्टी के द्वारा आपको पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे। आपको बता दें कि यह कोर्स मात्र 1,999 रु. में उपलब्ध है। साथ ही अमर उजाला के पाठकों को खास छूट भी प्रदान की जाएगी जो कि इस प्रकार है- 

1199 रु.        6 अक्टूबर – 8 अक्टूबर 

1499 रु.        9 अक्टूबर 

1999 रु.        10 अक्टूबर  

 

तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें Safalta.com के इस कोर्स से और करें दिल्ली पुलिस सीएपीएफ की पक्की तैयारी।  

दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर अथवा सीएपीएफ  से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/N9oH8LWjFFvb6X6QA 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/3nie6fU 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed