गोवा: कोरोना की वजह से ऑनलाइन होंगी 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में बढ़ते कोरोना वायरस (COVID-19) के मामलों के मद्देनजर सूबे के शिक्षा विभाग ने उच्चतर माध्यमिक स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा को ऑनलाइन मोड में आयोजित कराने के निर्देश दिये हैं। छात्र घर से ही नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को ऑनलाइन दे सकेंगे। विभाग ने पहले घोषणा की थी कि पहली से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र कोरोना के इस दौर में घर से ही ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। अब नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को भी ऑनलाइन कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच क्या स्थगित होंगी 10वीं-12वीं परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
शिक्षा विभाग ने इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। शिक्षा निदेशक डीआर भगत ने नोटिस में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कराने के लिए कहा है। सूबे के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, जो कि इस सप्ताह से छात्रों के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि गोवा में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X