फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COVID-19: Jamia Millia Islamia to open its offices with 50 per cent staff

कोविड-19: 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुलेगा जामिया मिलिया इस्लामिया का कार्यालय

Fri, 05 Jun 2020 08:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Jun 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
COVID-19: Jamia Millia Islamia to open its offices with 50 per cent staff
जामिया - फोटो : FILE PHOTO

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का कहना है कि कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोला जाएगा। विश्वविद्यालय ने 60 साल से ऊपर के कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा है। कोविड-19 की वजह से जारी आदेश में यह बात कही गई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि जो कर्मचारी कंटेंनमेंट जॉन में रहते हैं, वो तब तक घर से ही कार्य करेंगे जब तक उनका क्षेत्र इस श्रेणी से बाहर नहीं निकल जाता है। यानी कि रेड जॉन में आने वाले कर्मचारी तब तक घर से ही काम करेंगे जब तक वह ग्रीन जॉन में तब्दील नहीं हो जाता।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी से बाहर का कोई भी व्यक्ति प्रशासनिक भवन / अन्य कार्यालय में आगामी आदेश तक प्रवेश नहीं करेगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि सभी कार्यालय 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5:50 बजे तक खुलेंगे। कर्मचारियों का रोटेशन विभाग के हेड तय करेंगे। विश्वविद्यालय ने साफ आदेश दिया है कि 60 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारी ऑफिस नहीं आएंगे और घर से ही काम करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सभी गैर-शिक्षण कर्मचारी नियमित आधार पर कार्यालय आएंगे। अनुभाग अधिकारियों के रैंक से ऊपर के अधिकारी भी नियमित तौर पर कार्यालय आएंगे। शिक्षक ऑफिस वर्क के लिए किसी भी विभाग में तभी जाएंगे जब एचओडी द्वारा उनको असाइन किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी विभागों के अध्यक्ष को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इस बात को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस मास्क पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed