फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Corona cases are increasing in the state know about uptet-safalta

UPTET 2021: राज्य में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, क्या फिर से बदलेगी UPTET के आयोजन की तारीख, जानें यहाँ

Fri, 31 Dec 2021 02:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 31 Dec 2021 02:17 PM IST
सार

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। पहले यह परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी लेकिन पेपर लीक हो जाने के वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।
 

विज्ञापन
Corona cases are increasing in the state know about uptet-safalta
TET 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार तकरीबन 21लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। गौरतलब है कि राज्य में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन (UPTET) का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा किया जाता है। UPTET 2021 के आयोजन के लिए UPBEB ने 23 जनवरी 2022 की तारीख निर्धारित की है। यह परीक्षा पहले 28 नवंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात अक्टूबर 2021 से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है,तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

क्या फिर से बदलेगी UPTET के आयोजन की तारीख :

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अभ्यर्थियों को यह चिंता सताने लगी है कि कही इसके आयोजन को फिर से स्थगित ना कर दिया जाए। गौरतलब है कि इस परीक्षा में तकरीबन 21लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे और कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए इसका आयोजन एक दिन में पूरा करना UPBEBके लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। हालांकि, UPBEB सभी कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा को आयोजित करेगी और साथ ही बोर्ड ने अभी इस परीक्षा को स्थगित करने या इसके आयोजन की तारीख को बदलने के संबंध में कोई सूचना भी जारी नहीं कि है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं है और उन्हें अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड :

UPBEB ने इस परीक्षा के आयोजन की तारीख जारी करने के साथ ही इसके लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की भी घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा इस संबंध में जारी किए गए नोटिस के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है वो 12जनवरी के बाद अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही UPBEB ने यह भी ऐलान किया है की इस परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप CTET/UPTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP लेखपाल जैसी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड कर भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed