{"_id":"62ff34280dfd1b2dae0d82fa","slug":"controller-of-examinations-of-gauhati-university-suspended-due-to-delay-in-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Result Delay: परिणाम में हुई देरी तो इस यूनिवर्सिटी ने परीक्षा नियंत्रक को किया सस्पेंड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Result Delay: परिणाम में हुई देरी तो इस यूनिवर्सिटी ने परीक्षा नियंत्रक को किया सस्पेंड
Fri, 19 Aug 2022 12:26 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:26 PM IST
सार
शायद ही कभी ऐसी खबर आई हो की इस मामले पर किसी भी कार्रवाई की कोई खबर आई हो। हालांकि, इस बार एक ऐसी खबर आई है जहां परीक्षा में देरी के कारण बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Gauhati University
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के कई राज्यों में परीक्षा आयोजित करने और परिणाम को जारी करने में देरी देखने को मिलती रहती है। कई बार छात्रों को इससे काफी समस्या देखने को मिलती है। कई बार छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या को उठाते रहते हैं। शायद ही कभी ऐसी खबर आई हो की इस मामले पर किसी भी कार्रवाई की कोई खबर आई हो। हालांकि, इस बार एक ऐसी खबर आई है जहां परीक्षा में देरी के कारण बड़ी कार्रवाई की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर...
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक निलंबित
यह खबर आई है गुवाहाटी विश्वविद्यालय से। यहां विश्वविद्यालय के अनुशासन प्राधिकरण ने वर्ष 2022 में विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की गई स्नातक परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में विसंगति और देरी के लिए गुवाहाटी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
क्या लिखा है नोटिस में?
विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार डॉ ध्रुवज्योति चौधरी, परीक्षा नियंत्रक, गौहाटी विश्वविद्यालय को वर्ष 2022 में गौहाटी विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा में विसंगति और देरी के कारण अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X