फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Congress Leader Priyanka Gandhi Vadra wrote to Defense Minister Rajnath Singh to Start Army Recruitment and clear Pending Sena Bharti

Sena Bharti Pending: प्रियंका वाड्रा ने की सेना भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, रक्षा मंत्री राजनाथ को लिखा पत्र

Tue, 29 Mar 2022 07:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 07:47 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती जनवरी 2020 की एनरोलमेंट लिस्ट व वायुसैनिक भर्ती 2021 के परिणाम व सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं।

विज्ञापन
Congress Leader Priyanka Gandhi Vadra wrote to Defense Minister Rajnath Singh to Start Army Recruitment and clear Pending Sena Bharti
प्रियंका गांधी और राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सेना भर्ती शुरू करने की मांग की है। वाड्रा ने राजनाथ सिंह को लिखा कि सेना भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बावजूद प्रक्रियाओं में देरी हो रही है। इसका नुकसान युवाओं को उठाना पड़ रहा है। इसलिए, सेना भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और अटकी हुई भर्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए। 

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती जनवरी 2020 की एनरोलमेंट लिस्ट व वायुसैनिक भर्ती 2021 के परिणाम व सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस विषय में अविलंब सकारात्मक कदम उठाते हुए सेना भर्ती से जुड़े युवाओं की समस्याएं हल करने का अनुरोध किया।  

विज्ञापन

प्रियंका ने ट्वीट कर साझा किया पत्र

इस ट्वीट के साथ ही प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना भारत के तमाम युवाओं का सपना होता है। इसके लिए देश के लाखों युवा कड़ी मेहनत से तैयारी करते हैं। महोदय, देशभर से तमाम युवाओं ने सेना में भर्तियों के परिणामों, नियुक्तियों में देरी व भर्ती रैली से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की तरफ आपका एवं सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वायुसैनिक भर्ती 2020 और 2021 दोनों पेंडिंग

वायुसेना में सैनिक की भर्ती जनवरी 2020 के लिए परीक्षा नवंबर 2020 में हुई थी और उसका परिणाम भी नवंबर 2020 में आ गया था। सभी टेस्ट हो जाने एवं प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट आ जाने के बावजूद अभी तक इसकी एनरोलमेंट लिस्ट जारी नहीं की गई है। इस भर्ती से जुड़े युवाओं का कहना है कि एनरोलमेंट लिस्ट जारी करने की तिथि को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जनवरी 2020 की भर्ती की एनरोलमेंट लिस्ट तुरंत जारी की जाए। वहीं, आगे लिखा कि इसके अलावा वायुसेना में सैनिकों की भर्ती की एक और परीक्षा जुलाई 2021 में ली गई, जिसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया। इसका परिणाम अगस्त 2021 में आना था, लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ है। कांग्रेस महासचिव ने मांग की कि जुलाई 2021 की भर्ती का परिणाम जारी कर आगे की प्रक्रिया को शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए।

 

सेना भर्ती की आयु सीमा में दो साल की छूट दी जाए

प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि लाखों युवा दौड़, नियमित व्यायाम एवं अन्य माध्यमों से सेना भर्ती की तैयारी में लगे हैं, लेकिन कई सालों से सेना की भर्ती नहीं आई है। सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा परेशान हैं। सेना में खाली पड़े लाखों पद भरने के लिए अविलंब भर्ती निकाली जाए और सभी भर्ती केंद्रों पर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि लंबे समय से सेना में भर्तियों के न आने एवं परिणामों, नियुक्तियों में देरी के चलते ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों को आयु सीमा में दो साल की छूट दी जाए।

 

सेना में 1.25 लाख पद खाली होने का दिया हवाला

कांग्रेस महासचिव ने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि दिसंबर 2021 में केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में दिए गए जवाब में सेना में 1.25 लाख पद खाली होने की बात कही गई थी। एकतरफ जहां सेना में लाखों पद खाली हैं, वहीं सेना भर्ती के परिणामों व प्रक्रियाओं में हो रही देरी चिंताजनक है। वहीं, सालों-साल भर्ती न आने से लाखों युवा कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी निराश हैं। वाड्रा ने आगे लिखा- आशा है कि आप सेना में भर्तियों से जुड़े इन सभी बिंदुओं को संज्ञान में लेंगे एवं अविलंब आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं की मेहनत को सम्मान व समाधान मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed