फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CMA Inter and Final December 2025 Results Announced, Check Scorecard Online

ICMAI CMA Result: दिसंबर सत्र का रिजल्ट जारी, इंटर में परी अग्रवाल और फाइनल में एमडी फैजान ने मारी बाजी

Wed, 11 Feb 2026 10:55 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 11 Feb 2026 10:55 AM IST
सार

ICMAI CMA Result OUT: आईसीएमएआई ने दिसंबर में आयोजित CMA इंटर और फाइनल परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पहचान संख्या दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
CMA Inter and Final December 2025 Results Announced, Check Scorecard Online
ICMAI CMA Result OUT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

ICMAI CMA Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2025 सत्र की CMA इंटर और फाइनल परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। परिणाम देखने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लेना भविष्य के लिए उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमए इंटर परीक्षा टॉपर  

रैंक नाम
1 परी अग्रवाल
2 भव्या शर्मा
3 जयश वाधवानी
4 आशिका ए
5 दीप विप्लुभाई गजेरा, आयुष्मान देवरचेट्टी
6 लोकेश छगन पाटिल
7 नमरा
8 जैनम शाह
8 खान हुबी अब्दुल मबूद
9 वंश नागपाल
10 राहुल माधवानी

सीएमए फाइनल परीक्षा टॉपर

रैंक नाम
रैंक 1 MD फैजान
रैंक 2 मोहित सुखानी
रैंक 3 कनिका डंगयेच
रैंक 4 यश मंगलानी, मानसी गोयल
रैंक 5 देशना जैन
रैंक 6 विकास कुमार पोद्दार
रैंक 7 येनुगुला प्रवीण कुमार रेड्डी
रैंक 8 मनोज दिलीप पल्लापोथु
रैंक 9 गंडू पूजिता, नीतीश कुमार
रैंक 10 अक्चया टीएस जी

इतने अंक वाले होंगे पास?

सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी विषयों को मिलाकर कुल मिलाकर 50% अंक हासिल करना भी जरूरी है। जो अभ्यर्थी इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाता है।

आईसीएमएआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 सत्र में सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा का पास प्रतिशत अलग-अलग ग्रुप के अनुसार भिन्न रहा। कुछ उम्मीदवारों ने केवल एक ग्रुप में सफलता प्राप्त की, जबकि कई अभ्यर्थी दोनों ग्रुप एक साथ पास करने में सफल रहे।

ICMAI CMA  Result 2025: ऐसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना CMA दिसंबर 2025 रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CMA रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने एडमिट कार्ड में दिया गया पहचान क्रमांक (Identification Number) निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • अब “View Result” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका दिसंबर 2025 का CMA परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed