फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CMA Foundation exam Result Institute of Cost Accountants of India declared result for CMA Foundation December Exam 2021 know how to check it

CMA Foundation exam Result: आईसीएमएआई ने जारी किया सीएमए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Tue, 18 Jan 2022 04:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 04:39 PM IST
सार

CMA Foundation exam Result: आईसीएमआई ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में सफल छात्रों की मेरिट सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में छात्रों के रोल नंबर दिए गए हैं। दिसंबर सत्र की इस परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
CMA Foundation exam Result Institute of Cost Accountants of India declared result for CMA Foundation December Exam 2021 know how to check it
CMA Foundation exam Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CMA Foundation exam Result: इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर सत्र की सीएमए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम अब संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट examicmai.org या icmai.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने आईडी नंबर का प्रयोग करना होगा। 
विज्ञापन


CMA Foundation exam Result: मेरिट सूची भी जारी
आईसीएमआई ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में सफल छात्रों की मेरिट सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में छात्रों के रोल नंबर दिए गए हैं। दिसंबर सत्र की इस परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी, 2022 को किया गया था। कोरोना महामारी के असर के कारण परीक्षा छात्रों घर से ही ऑनलाइन मोड में ली गई थी। स्कोर कार्ड पर छात्रों के नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, पूर्ण अंक और  योग्यता स्थिति (क्वालिफाइंग स्टेटस) आदि दिए गए हैं।  जिन छात्रों ने मोरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, उन्हें अब सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेना होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट examicmai.org या icmai.in पर जा सकते हैं।  
विज्ञापन


CMA Foundation exam Result: अपना परिणाम कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले छात्र आईसीएमआई की आधिकारिक वेबसाइट  examicmai.org या icmai.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दिसंबर सत्र की सीएमए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। 

4. अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपनी आईडी और जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed