फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Cloud computing: Learn free courses from Google, New AI courses to stay updated in career, jobs, Read here

Cloud Computing: गूगल से सीखें फ्री में क्लाउड कंप्यूटिंग, एआई के दौर में भी खुद को रख सकेंगे अपडेट

Wed, 20 Nov 2024 12:21 PM IST
शाहीन परवीन सुनंदा राव, करिअर सलाहकार
सुनंदा राव, करिअर सलाहकार Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

Cloud Computing: यदि आप भी क्लाउड कंप्यूटिंग में विशेष रुचि रखते हैं, तो आप गूगल से फ्री में क्लाउड कंप्यूटिंग सीख सकते हैं। इन फ्री कोर्सेज के जरिये न सिर्फ आप जेन एआई, जेमिनी और स्ट्रीमलिट की बारीकियां सीखेंगे, बल्कि एआई के दौर में खुद को अपडेट भी रख सकेंगे।

विज्ञापन
Cloud computing: Learn free courses from Google, New AI courses to stay updated in career, jobs, Read here
Cloud Computing - फोटो : freepik

विस्तार

Cloud Computing: स्टार्टअप से लेकर बड़े व्यवसायों को क्लाउड कंप्यूटिंग में कुशल पेशेवरों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे पेशेवरों में क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम और सेवाओं को डिजाइन करने तथा उन्हें प्रबंधित करने की बेहतर समझ होती है। यही कारण है कि दिन-ब-दिन ऐसे पेशेवरों की मांग बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


यदि आप भी क्लाउड कंप्यूटिंग में विशेष रुचि रखते हैं और इसमें विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, तो पढ़ाई के साथ-साथ गूगल द्वारा शुरू किए गए विभिन्न क्लाउड आधारित कोर्स का रुख कर सकते हैं। इन कोर्सेज के जरिये न सिर्फ आपको जेनरेटिव एआई को समझने, जेमिनी और स्ट्रीमलिट के साथ एप्लीकेशन बनाने का अवसर मिलेगा, बल्कि ऐसे कौशल सीखकर आप खुद को पेशेवर जगत के ढांचे में ढाल पाएंगे।

विज्ञापन


इंट्रोडक्शन टू लार्ज लैंग्वेज मॉडल
प्रारंभिक स्तर का यह माइक्रो-लर्निंग कोर्स आपको लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) की बारीकियों से परिचित कराएगा। कोर्स के अंतर्गत एलएलएम के उपयोग और इसके प्रदर्शन को अच्छा बनाने के लिए प्रॉम्प्ट ट्यूनिंग का उपयोग करना सिखाया जाएगा। इसके सिलेबस में ऐसे गूगल टूल्स भी शामिल किए गए हैं, जिनकी सहायता से आप खुद का जेनरेटिव एप बना सकते हैंैं। आप लिंक tinyurl.com/mr224kny के जरिये कोर्स से जुड़ सकते हैं।


प्रॉम्प्ट डिजाइन इन वर्टेक्स एआई
शुरुआती स्तर के इस कोर्स में प्रॉम्प्ट तैयार करने, जेनरेटिव एआई आउटपुट को नियंत्रित करने और वास्तविक दुनिया के मार्केटिंग परिदृश्यों में जेमिनी मॉडल को लागू करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया जाएगा। इस कोर्स में शामिल होने का लिंक tinyurl.com/3arsmcz2 है।


जेन एआई एप विथ जेमिनी और स्ट्रीमलिट
यह कोर्स आपको टेक्स्ट जेनरेशन, पायथन एसडीके और जेमिनी एपीआई के साथ कार्यात्मक निर्णय लेने और क्लाउड रन के साथ स्ट्रीमलिट एप्लिकेशन को बनाने के तरीके सिखाएगा। आप tinyurl.com/ye2ywaj8 लिंक के माध्यम से इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


इमेज जेनरेशन
पिछले कुछ वर्षों में डिफ्यूजन मॉडल, अनुसंधान और उद्योग, दोनों ही क्षेत्रों में लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में इस कोर्स के माध्यम से डिफ्यूजन मॉडल के सिद्धांतों को वर्टेक्स एआई के साथ जोड़कर सीखने से कौशल निखरेंगे। आप लिंक tinyurl.com/38y6ubea के जरिये इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं।


मशीन लर्निंग सॉल्यूशंस ऑन वर्टेक्स
आठ घंटे के इस कोर्स में आप मशीन लर्निंग के लिए समाधान बनाने के बारे में सीखेंगे। साथ ही, मशीन लर्निंग मॉडल और ट्यून के साथ गूगल क्लाउड के वर्टेक्स एआई प्लेटफॉर्म और विविध प्रशिक्षण सेवाओं के उपयोग के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा। कोर्स में शामिल होने की लिंक tinyurl.com/39f5pucu है। ये सभी कोर्स आपके पेशेवर कौशल को निखारने का काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed