फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT Exam 2025: Examination center changed for Hisar candidates,check official notice here

CLAT Exam 2025: हिसार के अभ्यर्थियों के लिए बदला परीक्षा केंद्र; संशोधित एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें नोटिस

Sat, 23 Nov 2024 10:23 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 23 Nov 2024 10:23 AM IST
सार

CLAT Exam 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनत लॉ यूनिवर्सिटीज ने हिसार में क्लैट परीक्षा केंद्र को सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बदल दिया है। प्रभावित उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करने होंगे।

विज्ञापन
CLAT Exam 2025: Examination center changed for Hisar candidates,check official notice here
CLAT 2025 Exam - फोटो : Amar Ujala Graphic

विस्तार

CLAT Exam 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव के बारे में एक नोटिस जारी किया है, जिनका परीक्षा केंद्र हिसार शहर में है। ऐसे उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करने होंगे। अपडेट किए गए एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) पर जा सकते हैं। क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है।  

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'जिन उम्मीदवारों को CLAT 2025 लिखने के लिए हिसार शहर में टेस्ट सेंटर आवंटित किया गया है गवर्नमेंट कॉलेज, राजगढ़ रोड, हिसार-125001, उनसे अनुरोध है कि वे टेस्ट सेंटर में हुए बदलाव पर ध्यान दें।'

विज्ञापन


ये क्लैट के लिए परीक्षा पैटर्न
क्लैट 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में 5 खंड होंगे- अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान सहित करंट अफेयर्स, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्न पत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।


एडमिट कार्ड पर इन विवरणों के जरूर करें चेक
  • उम्मीदवार का नाम 
  • रोल नंबर 
  • पंजीकरण संख्या 
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर 
  • परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय 
  • परीक्षा केंद्र का पता 
  • परीक्षा का समय और अवधि 
  • लागू पाठ्यक्रम (यूजी या पीजी) 
  • उम्मीदवार की श्रेणी परीक्षा दिवस के लिए निर्देश 
  • परीक्षा से संबंधित प्रश्नों के लिए संपर्क जानकारी

क्लैट परीक्षा का आयोजन अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2024 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर, 2024 थी। आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर 25 अक्तूबर, 2024 तक था। साथ ही, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 25 अक्तूबर, 2024 थी।

संशोधित एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
जिन उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र हिसार शहर में है, वे अपने CLAT 2025 एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) पर जाएं। 
  • होमपेज पर, अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में लॉगिन करें। 
  • एडमिट कार्ड को फिर से डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अंत में उसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed