फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2026 Tomorrow: Key Exam Day Guidelines, Documents Required & Prohibited Items

CLAT 2026 Exam: क्लैट परीक्षा कल, एडमिट कार्ड और आईडी जरूर साथ लेकर जाएं; अच्छे से समझ लें गाइडलाइंस

Sat, 06 Dec 2025 03:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 03:19 PM IST
सार

CLAT 2026 Exam Day Guidelines: क्लैट परीक्षा का आयोजन कल, 7 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा दिवस से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस नीचे दी गई हैं।
 

विज्ञापन
CLAT 2026 Tomorrow: Key Exam Day Guidelines, Documents Required & Prohibited Items
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CLAT 2026: कॉन्सोर्टियम ऑफ NLUs कल, यानी 7 दिसंबर 2025 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2026) का आयोजन करेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर 4 बजे समाप्त होगी और देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में ली जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को गाइडलाइंस की जानकारी होना बहुत जरूरी है, अन्यथा अंत समय पर परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पहुंचने के लिए कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट

उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड (हार्ड कॉपी) और वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा। जिन्होंने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सत्यापन के लिए निम्न में से कोई भी आईडी साथ रखना अनिवार्य है-

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • वोटर ID
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी फोटो ID
  • डाक विभाग द्वारा जारी नाम व फोटो वाला एड्रेस कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

CLAT 2026: बॉल प्वॉइंट पेन का करें इस्तेमाल

परिक्षार्थियों को प्रश्नों के सही विकल्प ओएमआर शीट पर बॉल प्वॉइंट पेन से भरने होंगे। निर्धारित समय के बाद किसी भी सूरत में लेट एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित सामान

निम्न चीजें परीक्षा केंद्र के अंदर बिल्कुल अनुमति नहीं -

  • मोबाइल फोन
  • कैलकुलेटर
  • स्मार्ट वॉच
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  • ब्लूटूथ/हेडफोन
  • डिजिटल वॉच
  • अध्ययन सामग्री

इन सामानों को साथ ले जाने की अनुमति

परीक्षा के दौरान केवल ये चीजें ले जा सकते हैं -

  • एडमिट कार्ड
  • वैध पहचान पत्र
  • ब्लू/ब्लैक बॉल प्वॉइंट पेन
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • साधारण एनालॉग वॉच
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed