CLAT 2023: इस दिन शुरू होगी क्लैट आवेदन प्रक्रिया, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में मिलेंगे दाखिले
CLAT 2023 Registration: क्लैट 2023 के अंकों के आधार पर, छात्र शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए पांच वर्षीय LLB और LLM कार्यक्रमों के लिए 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2023 Registration: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) का कंसोर्टियम आठ अगस्त, 2022 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी 2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
क्लैट पंजीकरण 2023 की परीक्षा के लिए है, जो 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। क्लैट 2023 के अंकों के आधार पर, छात्र शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए पांच वर्षीय LLB और LLM कार्यक्रमों के लिए 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
CLAT 2023: 12वीं पास और 12वीं में पढ़ने वाले भी आवेदन के पात्र
इच्छुक छात्र जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास की है, वे क्लैट 2023 में उपस्थित होने के पात्र हैं। जो छात्र अप्रैल या मई में आगामी बोर्ड परीक्षा 2023 में उपस्थित होंगे, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं की परीक्षा में कम से कम 45 फीसदी या इसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त करने चाहिए। यहां बताया गया है कि पंजीकरण प्रक्रिया को कैसे पूरा किया जाए।
CLAT 2023: पंजीकरण के लिए इन चरणों का पालन करें
-
चरण 1: इच्छुक उम्मीदवार CLAT 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं। -
चरण 2: होम पेज पर, CLAT 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3: अगले चरण में, उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा और क्लैट आवेदन पत्र भरना होगा। -
चरण 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। -
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
CLAT 2023: ये विश्वविद्यालय हो रहे शामिल
-
एनएलएसआईयू, बेंगलुरु -
नालसर, हैदराबाद -
एनएलआईयू, भोपाल -
डब्ल्यूबीएनयूजेएस, कोलकाता -
एनएलयू, जोधपुर -
एचएनएलयू, रायपुर -
जीएनएलयू, गांधीनगर -
आरएमएलएनएलयू, लखनऊ -
आरजीएनयूएल, पंजाब -
सीएनएलयू, पटना -
नुअल्स, कोच्चि -
डब्लूएनएलयूओ, ओडिशा -
एनयूएसआरएल, रांची -
नलुजा, असम -
डीएसएनएलयू, विशाखापत्तनम -
टीएनएनएलयू, तिरुचिरापल्ली -
एमएनएलयू, मुंबई -
एमएनएलयू, नागपुर -
एमएनएलयू, औरंगाबाद -
एचपीएनएलयू, शिमला -
डीएनएलयू, जबलपुर -
दब्रानलू, हरियाणा
कमेंट
कमेंट X