CLAT Exam 2023: कल जारी होगा क्लैट का प्रवेश पत्र, इस दिन होगी परीक्षा
CLAT 2023 Admit Card: क्लैट परीक्षा का प्रवेश पत्र कल यानी छह दिसंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2023 : देश भर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिलों के लिए क्लैट परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर, 2022 को किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र कल यानी छह दिसंबर को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार 06 दिसंबर, 2022 से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी किए जाएंगे।
CLAT 2023 यूजी-पीजी दाखिलों के लिए प्रवेश परीक्षा
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होने वाली है। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट या CLAT 2023-24 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 18 दिसंबर, 2022 को जारी की जाएगी और आपत्तियां 19 दिसंबर, 2022 को आमंत्रित की जाएंगी। अंतिम उत्तर कुंजी 24 दिसंबर, 2022 को जारी की जाएगी। रैंक सूची दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
चरण 2: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: CLAT पंजीकरण संख्या / आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
क्लैट पीजी परीक्षा के लिए कुल 120 प्रश्न और क्लैट यूजी के लिए 150 प्रश्न होते हैं। CLAT में पांच खंड हैं जो कि - क्ंवाटेटिव टेक्निक, इंग्लिश, करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज, लीगल रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग आदि हैं। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाता है। परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की जिज्ञासा, शंका के समाधान के लिए उम्मीदवार परीक्षा संयोजक कार्यालय से ई-मेल clat@consortiumofnlus.ac.in और फोन नंबर 080-47162020 पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X