फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2021 Exam registration last date 15 May for admission entrance exam LLB and LLM consortium of nlus

लॉ एजुकेशन : एलएलबी और एलएलएम में दाखिले के लिए देनी होगी क्लैट, लास्ट डेट नजदीक

Fri, 14 May 2021 04:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 04:27 PM IST
सार

इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT)  परीक्षा पहले नौ मई को होने वाली थी, जिसे बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया है और अब  कोरोना की वजह एक बार फिर इसमें बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
CLAT 2021 Exam registration last date 15 May for admission entrance exam LLB and LLM consortium of nlus
क्लैट 2021 - फोटो : social media

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2021) के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख को 15 मई तक बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है। परीक्षा पहले देशभर में नौ मई को होने वाली थी जिसे बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया है और अब कोरोना की वजह एक बार फिर इसमें बदलाव किया जा सकता है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कहना है कि क्लैट 2021 परीक्षा की तारीख मई के मध्य तक तय की जाएगी। 
विज्ञापन


क्लैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसमें सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वह भी क्लैट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। क्लैट (CLAT 2021) परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को देशभर की 21 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में से किसी एक में दाखिला मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CLAT 2021 परीक्षा का पैटर्न 
JEE/NEET की ही तरह क्लैट (CLAT 2021) परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव होती है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी  LLB और LLM कोर्स में एडमिशन पाते हैं। छात्रों के लिए यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि कई और प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग होती है। 

CLAT Application : ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • अब अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से रजिस्टर करें।
  • जानकारी को सबमिट करने के बाद लॉग इन आईडी से लॉग इन करें।
  • अब क्लैट 2021 आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब क्लैट 2021 आवेदन फीस जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed