फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Clat 2020 answer key to be released today just after clat 2020 exam on consortiumofnlus.ac.in

CLAT 2020: आज जारी होगी आंसर-की, 05 अक्टूबर तक आएंगे अंतिम परिणाम

Mon, 28 Sep 2020 01:25 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 28 Sep 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Clat 2020 answer key to be released today just after clat 2020 exam on consortiumofnlus.ac.in
क्लैट 2020 आंसर-की
CLAT 2020 Answer Key: देशभर के 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2020) का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होना है । लगभग 77 हजार उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। ऑनलाइन मोड में यह परीक्षा संपन्न होगी। CLAT 2020 के शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा होने के तुरंत बाद ही आंसर-की जारी कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर आसानी से चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 29 सितंबर तक का समय मिलेगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा और प्रूफ के साथ छात्र अपने ऑब्जेशन भेज सकेंगे। यदि ऑब्जेक्शन स्वीकार किए जाएंगे तो फाइनल आंसर की 3 अक्टूबर तक जारी की जाएगी। आपको बता दें कि इसके परिणाम भी 5 अक्टूबर, 2020 को मेरिट लिस्ट के साथ जारी कर दिए जाएंगे। काउंसलिंग की प्रक्रिया भी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को 50000 रुपये की काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा जो कि एडमिशन के समय कॉलेज की फीस में जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


CLAT 2020 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड 
चरण – 1 सबसे पहले उम्मीदवार सीएनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
चरण – 2 होमपेज पर CLAT 2020 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
चरण – 3 फिर एक नया पेज खुलेगा। DownloadAnswer Key के लिंक पर क्लिक करें।
चरण -4 इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
चरण -5 जहां आपको अपना जानकारी भरनी होगी।
चरण -6 जैसे ही आप अपना सारा विवरण डालेंगे आपकी 'आंसर की' खुल जाएगी।
चरण -7 यहां ध्यान देना है कि 'आंसर की' जारी होने के बाद ही आप इसे देख सकते हैं।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed