फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Class 12 students can apply for IIM-Indore’s Integrated Programme in Management

प्रबंधन में बनाना है करियर तो 12वीं के बाद इस कोर्स में ले सकते हैं दाखिला, आवेदन की तारीख बढ़ी

Wed, 01 Apr 2020 04:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Apr 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Class 12 students can apply for IIM-Indore’s Integrated Programme in Management
प्रबंधन कोर्स

कोरोना वायरस की वजह से आईआईएम इंदौर ने प्रबंधन में एकीकृत कार्यक्रम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने के साथ ही एंट्रेंस परीक्षा की तारीख को भी स्थगित कर दिया गया है। इस कोर्स में आवेदन की आखिरी तारीख पहले 30 मार्च रखी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। जबकि इस कोर्स के लिए एंट्रेंस परीक्षा 30 अप्रैल को होने वाली थी जिसे संस्थान ने स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी इस कोर्स के लिए होने वाले एंट्रेंस परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा नहीं हुई है। आपको बता दें कि आईआईएम इंदौर के इस एकीकृत कार्यक्रम में विद्यार्थी सीधे 12वीं के बाद दाखिला ले सकते हैं। यह कार्यक्रम पांच साल का है। यानी जिस विद्यार्थी को भी 12वीं के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई करनी हो उसके लिए यह कोर्स अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन


आईआईएम इंदौर के इस कोर्स को एमबीए एसोसिएशन ऑफ लंदन से मान्यता प्राप्त है। इस कोर्स में दाखिला एंट्रेंस परीक्षा के जरिए होता है। संस्थान का कहना है कि यह कोर्स प्रबंधन और समाज विज्ञान का मिश्रित रूप है। इसमें प्रबंधन के साथ ही समाज विज्ञान की भी पढ़ाई कराई जाती है। इस कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को कोर्स खत्म होने के आखिरी साल इंटर्नशिप कराई जाती है। आपको बता दें कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जिसकी वजह से कई परीक्षाएं स्थगित हुई हैं और कई परीक्षाओं के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed