CISCE Result 2025: कल जारी होंगे आईसीएसई 10वीं, आईएससी 12वीं के परिणाम; इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड
CISCE 10th, 12th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल जारी करेगा। रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSE Class 10, ISC Class 12 Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) कल, 30 अप्रैल को आईसीएसई कक्षा 10वीं, आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। परिणाम कल सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cince.org पर जाना होगा।
बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव जोसेफ इमैन्युल ने बताया कि रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
फरवरी से अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा
बता दें कि आईसीएसई और आईएससी परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, परीक्षार्थियों की संख्या जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे। आईसीएसई की ओर से इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक किया गया था।
यदि छात्र सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2025 में अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, तो उन्हें अपने पेपर दोबारा जांच के लिए भेजने का विकल्प दिया जाएगा। रीचेक मॉड्यूल परिणामों की घोषणा के बाद सक्रिय हो जाएगा और 4 मई तक उपलब्ध रहेगा। सीआईएससीई द्वारा प्राप्त सभी रीचेक अनुरोधों के परिणाम सीआईएससीई की वेबसाइट पर एक साथ घोषित किए जाएंगे।
CISCE 10th, 12th Result: पिछले वर्ष के परिणाम का विवरण
पिछले वर्ष सीआईएससीई 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% दर्ज किया गया था जिसमें से 99.65% लड़कियां एवं 99.31% लड़कों ने सफलता प्राप्त की थी। इसके अलावा 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत 98.19% दर्ज किया गया था जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 98.92% था, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.53 रहा था।
कंपार्टमेंट की जगह अब सुधार परीक्षा
सीआईएससीई ने 2024 से कंपार्टमेंट परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर "सुधार परीक्षा" की शुरुआत की है। अब वे छात्र जो उसी परीक्षा वर्ष में अपने अंकों या ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे सुधार परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसमें छात्रों को अधिकतम दो विषयों में परीक्षा देने की अनुमति होगी। दोनों परीक्षाओं में जो अधिक अंक प्राप्त होंगे, उन्हें ही अंतिम अंक माना जाएगा। सुधार परीक्षा जुलाई 2025 (संभावित) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विवरण शीघ्र ही सीआईएससीई की वेबसाइट: https://cisce.org पर अपलोड किया जाएगा।
CISCE 10th, 12th Result 2025: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
- उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
- छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X